शिवपुरी। समाजसेवा और जनसेवा के प्रति लगन रखने वाले शहर के वरिष्ठ समाजसेवी शशिकान्त भारद्वाज निवासी गांधी कॉलोनी के होनहार पुत्र नव युवा तरूणाई एड. विशाल भारद्वाज को समाजसेवा के लिए सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा अवसर प्रदान किया है और इसे लेकर सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी का युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
अपने इस मनोनयन पर एड.विशाल भारद्वाज ने समस्त समाजजनों के प्रति आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि वह समाजहित में नव युवाओं को साथ लेकर समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगें साथ ही समस्त समाज के दिशा निर्देशन और मार्गदर्शन में सर्व ब्राह्मण समाज को सशक्त और संगठित बनाने में योगदान देंगें। इस अवसर पर समाजजनों के द्वारा माल्यार्पण करते हुए एड.विशाल भारद्वाज को सर्व ब्राह्मण समाज का युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर स्वागत सम्मान किया।
बताना होगा कि सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी के जिलाध्यक्ष भरत शर्मा द्वारा बीते कुछ दिनों पूर्व आहुत जिला कोर ग्रुप सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक में पांडित्य कर्म विद्वान ब्राह्मण सम्मान समारोह पर चर्चा कर युवा सर्व ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ जिसमें सर्वानुमति से नव युवा तरूणाई एडवोकेट विशाल भारद्वाज को सर्व सम्मति से सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में भरत शर्मा जिलाध्यक्ष, संरक्षक सर्व ब्राह्मण समाज राजेंद्र दुबे खजुरी, डॉ सुखदेव गौतम, श्रीमती शशि पराशर, गोपाल त्रिवेदी, रंजना पचौरी महिला जिलाध्यक्ष, रामजी लाल शर्मा, हरिहर शर्मा, केदार जैमिनी, अशोक गौड़, महेंद्र उपाध्याय, बंटी नौहरी, सुनील उपाध्याय, मोहन दांतरे, अशोक शर्मा, महावीर, पवन उपाध्याय, रामसत्य त्रिवेदी, विवेक उपाध्याय एवं अन्य कोर ग्रुप सदस्य उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment