कांग्रेस पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता ने नेशनल हेराल्ड में ईडी के द्वारा चार्जशीट दाखिल करना बताया भेदभावपूर्ण कार्यशिवपुरी-देश आज आपातकाल का सामना कर रहा है, देश का लोकतंत्र खतरे में है, भाजपा के इशारे पर ईडी ने जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी की आदर्श नेता सोनिया गांधी-पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है उससे जाहिर होता है कि केन्द्र सरकार बदले की भावना से अलोकतंत्रिक रूप से कार्य कर रही है और इससे सोनिया गांधी और राहुल गांधी की आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन यह आवाज उनकी नहीं बल्कि जनता की आवाज है, इस घटना से पूरा देश आक्रोश में है और कांग्रेस पार्टी का हरेक सिपाही इस अलोकतांत्रिक सरकार को उखाड़ फकेंगी, हम देश की आवाज बनें और इस लोकतंत्र में हो रही मनमानियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। यह आह्वान किया मप्र की कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता एवं प्रभारी दतिया श्रीमती प्रियंका शर्मा ने जिन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के द्वारा दाखिल चार्जशीट को लेकर अपनी नाराजगी प्रकट की और इस घटना की निंदा की। कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता श्रीमती प्रियंका शर्मा ने अपने प्रेस बयान में कहा कि नेहरू-गांधी परिवार कभी देशी विरोधी ताकतों से डरा नहीं है बल्कि यह भाजपा सरकार की पतन की शुरूआत है, इस लोकतंत्र विरोधी ताकतों के खिलाफ कांग्रेस जन-जन की आवाज बनेगी और पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा केन्द्र के इशारे पर चल रही ईडी की मनमानियों विरूद्ध विरोध दर्ज कराया जाएगा।

No comments:
Post a Comment