जिले के ब्लॉक अध्यक्षों का हुआ मनोनयन, राहुल शर्मा कोलारस, पोहरी के देवी सिंह बने ब्लॉक अध्यक्ष
शिवपुरी- मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ शिवपुरी जिला इकाई के द्वारा संगठन के प्रान्त अध्यक्ष दादा शलभ भदौरिया के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष मेहताब सिंह तोमर, कार्य.अध्यक्ष व प्रभारी ग्वालियर चंबल संभाग सुरेश शर्मा के मार्गदर्शन में संभागीय कार्य. अध्यक्ष राजू यादव(ग्वाल) के साथ अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रशीद खान (गुड्डू), महासचिव अनुराग जैन, कार्य. अध्यक्ष राम यादव, कोषाध्यक्ष मणिकांत शर्मा, नि.अध्यक्ष नेपाल बघेल, जिला उपाध्यक्ष जकी खान की मौजूदगी में प्रथम नवीन जिला बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में संरक्षक साजिद विद्यार्थी ने सभी पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए अपने कर्तव्य का निष्ठा के साथ पालन करने का आह्वान किया और सभी मिलकर कार्य करे। इस दौरान जिले की कार्यकारणी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष रशीद खान गुड्डू ने जिले के विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारियों का मनोनयन किया और उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस दौरान नवीन जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के रूप में संतोष शर्मा शिवपुरी, विवेक व्यास कोलारस, जिला सचिव शाकिर खान कोलारस, ब्लॉक अध्यक्षों में कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल शर्मा, करैरा ब्लॉक अध्यक्ष देवू परमार, पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष देवी सिंह जादौन, पिछोर अध्यक्ष रामकृष्ण पाराशर, खनियाधाना अध्यक्ष शिवम पांडे, नरवर ब्लॉक अध्यक्ष हनुमंत सिंह रावत, बदरवास ब्लॉक अध्यक्ष शील कुमार यादव को मनोनीत किया गया और सभी को नियुक्ति पत्र प्रदान करते शीघ्र ब्लॉक कार्यकारिणी बनाई जाकर जिला मुख्यालय पर भेजी जावे ताकि संगठन में अधिक से अधिक साथी शामिल हो सके।
इस अवसर पर बैठक का संचालन संभाग कार्य. अध्यक्ष राजू यादव(ग्वाल) ने जबकि संगठन पर वक्तव्य नेपाल बघेल ने दिया और अंत में आभार प्रदर्शन राम यादव के द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में सभी ब्लॉकों से पत्रकार साथी शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment