---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, March 30, 2025

सर्व ब्राह्मण समाज करेगा पांडित्य कर्म विद्वान ब्राह्मण पूजन महोत्सव का आयोजन


गरीब ब्राह्मण की आर्थिक सहायता हेतु निर्धन विप्र आपदा कोष की जल्द ही करेंगे स्थापना

शिवपुरी। जिले के सकल ब्राह्मण समाज के कोर ग्रुप की बैठक विगत दिवस होटल मातोश्री में गरिमामयी ढंग से संपन्न हुई। जहां पर सर्वसम्मति से कई निर्णयों को पारित किया गया और उपस्थित समुदाय ने करतल ध्वनि के माध्यम से अधिकतर निर्णय को समर्थन दिया और स्वागत किया गया। यह कोर ग्रुप की बैठक वरिष्ठ समाजसेवी केएन दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान सकल ब्राह्मण समाज की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम पर मंथन किया गया और चयनित सदस्यों के समक्ष तथा टेलिफोनिक सहमति प्राप्त की गई। महिला सर्व ब्राह्मण जिला अध्यक्ष हेतु शोभा पुरोहित द्वारा रंजना पचौरी का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसका समर्थन उपस्थित समाजसेवी शशि विवेक शर्मा द्वारा एवं पत्रकार समाजसेवी मणिका शर्मा द्वारा किया गया। 

इसी अनुक्रम में शेष पदाधिकारी के चयन हेतु जिलाध्यक्ष भरत शर्मा सर्व ब्राह्मण समाज को कोर ग्रुप द्वारा अधिकृत किया गया। निर्धारित एजेंडा इस प्रकार रहा जिसमें पांडित्य कर्म विद्वान पूजन महोत्सव पर ग्रुप कोर ग्रुप द्वारा विस्तार से चर्चा कर दिनांक 22 अप्रैल 2025 को होटल मातोश्री में भव्य आयोजन का निर्णय लिया गया, जिसकी व्यवस्था हेतु शीघ्र विभिन्न समितियां का गठन कर कार्य विभाजन करने का निर्णय लिया गया। जिले की सभी तहसीलों विकासखंडों से महंत, पुजारी, कथा व्यास, कथा वाचक, अनुष्ठान आचार्य, शास्त्रियों की अभी तक प्राप्त सूची के अनुसार लगभग 300 पांडित्य कर्म विद्वान ब्राह्मणों के आने का अनुमान है। 

सके अनुसार कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर शीर्ष सर्वमान्य विद्वान ब्राह्मणों को मंचासीन करने के क्रम मे चूनाखो सरकार एवं महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज तथा अन्य संत शिरोमणि के मुख्य आतिथ्य में मंचासीन करते हुए शेष विद्वान ब्राह्मणों को आरक्षित सोफे पर एवं अतिथियों को कुर्सियों पर पदासीन किया जाएगा। मंचासीन सभी संतों का आगंतुक जन,राजनैतिक वरिष्ठ समाजसेवी ब्राह्मण गौरव के कर कमलों द्वारा सम्मान कराया जाएगा। "पांडित्य कर्म विद्वान ब्राह्मण पूजन महोत्सव' के अंतिम सत्र में सात्विक भंडारा महाप्रसाद ग्रहण करने वाले ब्राह्मणों की विदाई सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया।

विप्र आपदा कोष की जल्द होगी  स्थापना
साथ ही बैठक में युवा सरपंच भटनागर संजय अवस्थी द्वारा निर्धन ब्राह्मण को विपत्ति काल में आर्थिक रूप से सहयोग हेतु ब्राह्मण आपदा कोष की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया कि हर ब्राह्मण को सामर्थ्य अनुसार कम से कम 100 रुपये हर महीने कोष में जमा करने हेतु प्रेरित किया जाए, अन्य सामर्थ्यवान ब्राह्मणों से बड़ी राशि बड़ी राशि कोष में हर साल जमा करने का आवहान किया जाएगा। आपदा कोष के संचालन हेतु सात सदस्यीय समिति का गठन कर संयुक्त खाते का संचालन करने तथा लेखा-जोखा रखने की जिम्मेदारी दी जाने के निर्णय पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रदेश संयोजक सर्व ब्राह्मण समाज रामजी व्यास सहित उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि के माध्यम से सभी ने निर्णयों का समर्थन किया। बैठक के दौरान सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष भरत शर्मा के स्वागत उद्बोधन के बाद प्रदेश संयोजक रामजी व्यास, संजय अवस्थी, राकेश शर्मा कल्याण कुटीर द्वारा सारगर्भित उद्धवोधन दिये गये। तत्पश्चात उद्धवोधन के क्रम में केएन दुबे, राजेंद्र दुबे खजूरी एवं डॉक्टर सुखदेव गौतम द्वारा उद्धबोधित किया गया, वही मणिका शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment