शिवपुरी- विकसित भारत 2047 का लक्ष्य, भारत को आर्थिक रूप से विकसित, पर्यावरणीय रूप से स्थिर, सामाजिक रूप से प्रगतिशील, और सुशासित देश बनाना है. यह भारत सरकार का विजन है. यह लक्ष्य, भारत की आजादी के 100 साल पूरे होने के मौके पर हासिल किया जाना है। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में सरकार के सारथी बन रहे तथा अपने नवाचार, कौशल, उद्यमशीलता, जनकल्याण भावना, अद्वितीय प्रयासों से बदलाव लाने वाले 45 युवा बुद्धिजीवियों को देश भर से चुना गया तथा उनके राष्ट्र सेवा के संकल्पों को गोवा राजभवन में 25 मार्च को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति गोवा राज्यपाल महामहिम पी.एस.धरन पिल्लई रहे। कार्यक्रम में सरकार के मंत्रीगण, देश विदेश की कई संस्थाओं के संचालक, कॉर्पोरेट,बुद्धिजीवी, शोध कर्ता, तथा कई सुधिजन उपस्थित रहे।डॉक्टर देवेन्द्र दांगी को जनकल्याणकारी सेवाओं, सामुदायिक विकास, अद्वितीय कार्यों एवम ज़मीनी स्तर पर उत्कृष्ट प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। डॉक्टर दांगी अकेले बुद्धिजीवी हैं जिनका मध्यप्रदेश से चयन हुआ है, अपने अभूतपूर्व प्रयासों और सेवा संकल्पों से उन्होंने मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है। डॉक्टर दांगी स्वच्छता, किशोर अवस्था में चुनौतियों, पुलिस का मानसिक स्वास्थ्य, पर्यावरण, वरिष्ठ और वयोवृद्ध कल्याण, महिला सशक्तिकरण इत्यादि विषयों पर कार्य कर रहे हैं। पूर्व में मध्यप्रदेश सरकार उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को सराह चुकी है। वर्तमान में डॉक्टर दांगी सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार, नवोदय विद्यालय समिति, दिल्ली शिक्षा एवम स्वास्थ्य विभाग, मध्य प्रदेश सरकार तथा कई संस्थाओं के साथ मिल कर विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों पर कार्य कर रहे हैं। युवा शक्ति की क्षमता बढ़ाना और अपने दायित्वों के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाने हेतु वो स्पंदन नाम का कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
लाखों युवाओं को बेहतर जीवन के लिए प्रेरित कर चुके हैं। शिवपुरी जिले के ग्राम बीजरी के रहने वाले डॉक्टर दांगी अथ युवा फाउंडेशन और डोपेफाई के निदेशक हैं।
No comments:
Post a Comment