शिवपुरी -विश्व गीता प्रतिष्ठानम उज्जैन भारत वर्ष सहित विश्व के अनेक देशों में गीता के प्रचार प्रसार और स्वाध्याय कार्य में निरंतर कार्य कर रहा है। विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के द्वारा प्रांत,जिला, तहसील, नगर और ग्राम में पाक्षिक, साप्ताहिक एवं दैनिक आवासीय एवं गैर आवासीय प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया जाता है।इसी क्रम में गीता व्याख्यान शिक्षा वर्ग का आयोजन गीता स्वाध्याय मंडल शिवपुरी द्वारा चैत्र शुक्ला द्वितीया दिनांक 1 अप्रैल से चैत्र शुक्ला षष्ठी दिनांक 5 अप्रैल 2025 तक जल मंदिर धाम के हॉल में पंच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ का रसास्वादन डॉक्टर ब्रह्मदेवाय शास्त्री ग्वालियर द्वारा कराया जाएगा। प्रथम दिवस गीता जन जागरण एवं कलश यात्रा प्रात: 9 से 11 बजे तक निकाली जाएगी। 5 अप्रैल को प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक गीता पाठ एवं यज्ञ होगा। विश्व गीता प्रतिष्ठानम के जिला संयोजक ओम प्रकाश शिवहरे केंद्रीय मंत्री विष्णु शर्मा, रमेश कोठारी गीता स्वाध्याय मंडल के आनंद कुमार लकी अग्रवाल, हरिकृष्ण सिंघल, महेश पांडे, देवेंद्र मजेजी, सुरेंद्र शर्मा, जुगल किशोर गुप्ता, बहादुर सिंह कुशवाह, अवधेश सक्सेना आदि ने नगर वासियों से गीता स्वाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने का आग्रह किया है।

No comments:
Post a Comment