शिवपुरी-भारतीय डाक कर्मचारी संघ (ग्रुप सी, पोस्टमैन/एमटीएस एवं ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ) गुना संभाग के अंग्रेजी नववर्ष के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन द्वारा किया गया।विधायक कार्यालय में विधायक देवेंद्र जैन ने भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी, पोस्टमैन/एमटीएस एवं भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के नववर्ष 2025 के कैलेंडर का विमोचन किया। गौरतलब हैं कि भारतीय डाक कर्मचारी संघ जो कि भारतीय मजदूर संघ से संबंधित राष्ट्रीय विचार धारा की डाक कर्मियों की यूनियन हैं, भारतीय डाक कर्मचारी पहले सबसे राष्ट्रहित, विभाग हित, कर्मचारी हित के सिद्धांत पर कार्य करती हैं। चूंकि संयोगवश रविवार 5 जनवरी को ही विधायक देवेन्द्र जैन का जन्मदिन भी रहा तो इस अवसर पर उपस्थित भारतीय मजदूर संघ के सभी साथियों ने विधायक श्री जैन को माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
कैलेंडर के विमोचन के अवसर पर विधायक देवेंद्र जैन ने भी गुना डाक संभाग के सभी कर्मचारी को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं आभार जताया। कैलेंडर विमोचन के अवसर पर उपस्थित भारतीय डाक कर्मचारी संघ के संभागीय सचिव बी एस कुशवाह ने विधायक श्री जैन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस अवसर पर अजमेर सिंह प्रांतीय समरसता प्रमुख भारतीय मजदूर संघ, शत्रुघन सिंह तोमर जिलाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ शिवपुरी, जिला महामंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव भारतीय मजदूर संघ शिवपुरी, कौशल किशोर श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ शिवपुरी, बी एस कुशवाह संभागीय सचिव भारतीय डाक कर्मचारी संघ शिवपुरी एवं शिवपुरी के तमाम डाक कर्मी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment