Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, December 22, 2024

गुरु पारस नहीं जीवन साधना का साँचा होता है : अशोक ढोंके




तीन दिवसीय शक्ति संबर्धन  24 कुंडीय यज्ञ जारी

शिवपुरी। गुरु पारस नहीं एक साँचा होता है जीवन साधना का, जिनकी स्नेह भरी छाया, वात्सल्य मती गोद में उनकी सद्भावना शुभ आकांक्षा, आशीर्वाद से सुरभित वातावरण में ज्ञान के व्यवहारिक तत्व का गूढ़ पाठ सीखते है, जीवन साधना का मार्ग समझ पाते है। उक्त बात गायत्री मंदिर फिजिकल पर जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा आयोजित राष्ट्र उत्थान हेतु 24 कुंडीय शक्ति सम्वर्धन महायज्ञ में गायत्री तीर्थ शांति कुंज हरिद्वार से आए विद्धवान की टोली नायक अशोक ढोंके ने देव मंच से दीक्षा संस्कार सम्पन्न कराते हुए कही। उल्लेखनीय है कि राष्ट्र उत्थान एवं शक्ति सम्वर्धन हेतु गायत्री शक्ति पीठ फिजिकल रोड पर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कराया जा रहा है जिसमें 55 परिजनों ने गुरुदेव का वरण किया एवं नियमित समयदान एवं अंशदान द्वारा पीडि़त मानवता की सेवा के साथ स्वयं श्रेष्ठ बन दूसरों  को श्रेष्ठ बनाने का संकल्प भी लिया।

23 को होगी पूर्णाहुति
तीन दिवसीय 24 कुंडीय शक्ति सम्वर्धन यज्ञ की पूर्णाहुति आज 23 दिसंबर को सुबह होगी। जिसमें हजारों गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, रुद्र गायत्री मंत्र, सूर्य गायत्री मंत्र की आहुतियों से सम्पन्न होगी।

No comments:

Post a Comment