Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, December 17, 2024

जिला कांग्रेस के नेतृत्व में शामिल हुए दो सैकड़ा वाहनों से कांग्रेस कार्यकर्ता


शिवपुरी- 
मप्र की राजधानी भोपाल में विधानसभा घेराव के रूप में विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजहन किया गया जिसमें जिला मुख्यालय शिवपुरी सहित जिले भर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में करीब दो सैकड़ा वाहनों के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे और इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, जिनेश जैन, राजू गुर्जर, राजकुमार शाक्य, राजकुमार बंसल, दुयालु जाटव, कांग्रेस के नगरपालिका के समस्त पार्षदगण, सतीश धाकड़, राजेन्द्र शर्मा आदि सहित हजारों कांग्रेसी शामिल रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने इस भव्य प्रदर्शन को लेकर भाजपा सरकार पर आरोप लगाए कि सत्ता का दुरूपयोग कर भोपाल पहुंचने से पूर्व अनेकों स्थानों पर कांग्रेसियों के वाहनों को रोका गया ताकि वह इस प्रदर्शन में शामिल ना हो सके, बाबजूद इसके कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

No comments:

Post a Comment