Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, December 30, 2024

हिंदी दिवस पर बनारस में साहित्यकार अवधेश सक्सैना होंगें सम्मानित


शिवपुरी-
प्रांति इंडिया कंपनी के संरक्षक एवं मार्गदर्शक प्रदीप प्रसाद एवं संपादक ए के प्रसाद द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार वाराणसी उत्तर प्रदेश से प्रकाशित राष्ट्रीय स्तर की मासिक पत्रिका प्रांति इंडिया द्वारा 10 जनवरी 2025 को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर वाराणसी के मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भारत के विभिन्न प्रांतों के चयनित 115 साहित्यकारों को प्रान्ति इंडिया साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर के इस साहित्य सम्मान के लिए शिवपुरी मध्यप्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार इंजी. अवधेश कुमार सक्सेना Ó अवधेश Ó का नाम भी चयनित साहित्यकारों में शामिल है। राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकारों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुके शिवपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार अवधेश  इंडिया टुडे के साहित्य आज तक में, साधना टीवी चैनल के सतमोला कवियों की चौपाल कार्यक्रम में, रॉयल पोएट्री वर्ल्ड के कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति से साहित्य प्रेमियों की प्रशंसा प्राप्त कर चुके हैं। वरिष्ठ साहित्यकार अवधेश ने साहित्य की विभिन्न विधाओं में लेखन किया है जिनमें कहानी, स्क्रीन प्ले,  उपन्यास, आलेख, संस्मरण, कविता, गीत, गज़़ल, जापानी विधा की हाइकु, इंग्लिश विधा के सोनेट भी शामिल हैं, काव्य शास्त्र के मात्रिक और वर्णिक छंद के साथ अवधेश की खुद की बनाई नई विधा पर भी लेखन किया है। प्रांति इंडिया द्वारा राष्ट्रीय स्तर के सम्मान के लिए चयन किए जाने पर अवधेश ने आयोजकों का आभार प्रकट किया है।

No comments:

Post a Comment