Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, October 17, 2024

वाल्मीकि जयंती पर शरद उत्सव का आयोजन सम्पन्न


साहित्यकार गोविंद अनुज व रामकृष्ण मौर्य को किया सम्मानित

शिवपुरी-प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवपुरी के साहित्यकारों ने रामकृष्ण मौर्य के निवास पर शरद उत्सव का आयोजन किया,जिसमे अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला शिवपुरी द्वारा साहित्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए साहित्यकार गोविंद अनुज व रामकृष्ण मौर्य को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ योगेंद्र शुक्ला विशिष्ट अतिथि अवधेश सक्सेना व इशरत ग्वालियरी मुख्य वक्ता आशुतोष शर्मा प्रान्त महामंत्री द्वारा माता शारदे व आदि कवि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।तत्पश्चात राजकुमार चौहान ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। तदुपरांत अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांत महामंत्री आशुतोष शर्मा ने अपने उद्वोधन में कहा कि साहित्य परिषद के तीन वार्षिक आयोजनों में से एक वाल्मीकि जयंती शरद उत्सव के रूप में मनाते है। सामाजिक समरसता के प्रतीक इस उत्सव में साहित्यकार पूरे प्रान्त में एक स्थान पर एकत्रित होकर आयोजन को सार्थक बनाते है। इस वर्ष पहले जिले उसके बाद प्रांतीय अधिवेशन में भोपाल में साहित्यकारों को सम्मनित किया जा रहा है, विभिन्न भाषायी साहित्यकारों को सम्मानित करने के पीछे का उद्देश्य प्रोत्साहन देना है, समसामयिक विषयो पर निरंतर लिखने और विचार को गतिशील बनाना है। 

इस वर्ष पंच परिवर्तन के लिए साहित्य परिषद भी कार्य करेगी। सामाजिक समरसता, पर्यावरण जागरूकता, कुटुंब प्रबोधन, स्व का जागरण, नैतिक कर्तव्य इन विषयों के साथ साथ महर्षि दयानंद सरस्वती, माता अहिल्या, वीर शिवाजी व महावीर स्वामी को लेकर पूरे प्रान्त में संगोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। 21 व 22 दिसम्बर को भोपाल के मानस भवन में प्रांतीय अधिवेशन में भी वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान होगा। उद्वोधन के पश्चात कई पुस्तक लिखने वाले गोविंद अनुज व प्रतिवर्ष शरद उत्सव का आयोजन करने वाले रामकृष्ण मौर्य का सम्मान, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष प्रदीप अवस्थी, सम्भागीय सह संयोजक डॉ योगेंद्र शुक्ला, डॉ महेंद्र अग्रवाल, सुकून शिवपुरी, महेश महाकाल, राजकुमार चौहान, शरद गोस्वामी, बसंत श्रीवास्तव, संजय शाक्य, राकेश सिंह, त्रिलोचन शुक्ला, आदित्य शिवपुरी, कल्पना सिनोरिया, याकूब साबिर, शकील नश्तर, अजय जैन अविराम, अवधेश सक्सेना आदि ने मिलकर किया। कार्यक्रम का संचालन आदित्य शिवपुरी व आभार प्रदीप अवस्थी रामकृष्ण मौर्य ने माना। इस अवसर पर देर रात काव्य गोष्ठी भी आयोजित की जिसमे सभी साहित्यकारों ने अपनी अपनी रचना पढ़ी, उसके बाद सभी ने खीर का प्रसाद प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment