Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, October 14, 2024

विहिप मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी का मान वदंना यात्रा एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम 17 को


अहिल्या बाई की त्रिशताब्दी एवं दुर्गावती की पंचशताब्दी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में


शिवपुरी-विश्व हिन्दू परिषद मध्य भारत प्रान्त मातृ शक्त्ति दुर्गा वाहिनी जिला शिवपुरी द्वारा 17 अक्टूबर 2024 को पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी 300वां जन्म जयंती वर्ष एवं वीरांगना रानी दुर्गावती पंचशताब्दी 500 वां जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मान वदंना यात्रा एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन कैलामाता मंदिर राजेश्व री रोड पर दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा जिसमें विश्व हिन्दू परिषद के अन्तर्गत मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी हिन्दू वारिष्ठ महिलायों एवं युक्तियों के दो आयाम सेवा सुरक्षा और संस्कार के आदर्श वाक्य के साथ हिन्दू समाज में पुर्नजागरण लाकर राष्ट्र धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए संयुक्त रूप से समाज में नारी शक्ति को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ आत्मरक्षा एवं नारी सम्मान जैसे विषयों शौर्य जागरण यात्रा एवं शस्त्रपूजन किया जाएगा। 

इस बार पुण्य श्लोक देवी अहिल्या बाई होल्कर की त्रिशताब्दी एवं वीरांगना रानी दुर्गावती की पंचशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नारी शक्ति के जागरण हेतु इस वर्ष मान वंदना यात्रा के रूप में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में दोनों वीरांगनाओं के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वक्ता्ओं द्वारा प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम उपरांत पथ संचलन का आयोजन किया जिसमें मातृ शक्ति जय घोष के साथ पथ संचलन करेगी, यह पथ संचलन कैला देवी राजेश्व री रोड से होते हुए गुरूद्वारा चौक, माधव चौक, कोर्ट रोड, अस्पनताल चौराहा, अग्रसेन चौक से होते हुए वापस तात्या टोपे पार्क पर पहुंचेगा जहां समापन होगा। कार्यक्रम में युवतियां सफेद सलवार कुर्ती व केसरिया दुपटटा एवं महिलाओं के लिए केसरिया या पीली साडी रहेगी। शस्त्र पूजन हेतु स्वायं का दण्ड? लाना अनिवार्य होगा।

No comments:

Post a Comment