Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, September 1, 2024

हैप्पीडेज स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का हुआ आयोजन


शिवपुरी-
शहर के एबी रोड़ स्थित हैप्पीडेज स्कूल में खेल दिवस के अवसर पर खेलों का आयोजन किया गया। स्कूल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से गिर्राज शर्मा ने बताया कि भारत के महानतम हॉकी के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन दिवस के अवसर पर स्कूल में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इन खेलों में फुटबॉल मैच, वॉलीबॉल मैच, रस्साकशी और लगोरी खेलों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले सभी उपस्थित टीचर्स एवं स्टूडेंट ने भारत के महान हॉकी  खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद किया गया, उसके बाद खेलो एमपी के थीम सोंग, एमपी में शोर मचा दो हिंदुस्तान का दिल धड़का दो के माध्यम से सभी खेलों का प्रदर्शन करके बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित किया। हैप्पीडेज स्कूल के प्राचार्य विनय श्रीवास्तव एवं सीबीएसई प्रिंसिपल श्रीमती अंजू शर्मा ने  मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियां और उनके जीवन पर प्रकाश डाल छात्रों को जानकारी दी कि हर साल 29 अगस्त का दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था, मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है 

अपने 22 साल के करियर में 400 से ज्यादा गोल करने वाले महान खिलाड़ी को याद करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने 2012 से इनके जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की घोषणा की थी। खेल दिवस का आकर्षण का मुख्य केंद्र स्टूडेंट एवं टीचर्स का रस्साकशी का मैच रहा। हैप्पीडेज स्कूल की स्पोर्ट्स कैप्टन प्रथा तोमर ने खेल दिवस पर अपने विचार रखें।  हैप्पीडेज स्कूल की एक्टिविटी कैप्टन प्राशी शिवहरे एवं अंजलि मौर्य ने खेल दिवस पर खेलों से जुड़ी पेंटिंग्स बनाकर उनका प्रदर्शन किया। खेल दिवस के कार्यक्रम का सफल आयोजन स्कूल के खेल विभाग के मनोज मित्तई, गिर्राज शर्मा, मृदुल शर्मा, भरत जाटव, मनीष राठौर, राजेश सिंह, शाहीन बी ने सराहनीय कार्य किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment