Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, September 25, 2024

गौशाला लुधावली एवं चंदनपुरा में गौवंश के लिए है पर्याप्त भूसे-चारे की व्यवस्था


पशु चिकित्सा अधिकारियों ने किया निरीक्षण

शिवपुरी-श्याम गौशाला ग्राम चंदनपुर में अभी सितंबर माह में संचालित कराई गई है। जिसमें गुरावल से शिवपुरी तक के राष्ट्रीय राजमार्ग पर निराश्रित गोवंश को विस्थापित किया गया है। गौशाला लुधावली शिवपुरी में नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत शहर में निराश्रित गोवंशों को विस्थापित किया जा रहा है। गौशालाओं का संचालन ग्राम पंचायत की सहमति से विजयश्री समिति कोलारस द्वारा किया जा रहा है।

पशु पालन एवं डेयरी विभाग के उपसंचालक डॉ.एम.सी.तमोरी ने बताया कि कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार जिले में संचालित नवीन गौशालाओं एवं अस्थाई बाड़ों में राष्ट्रीय राजमार्ग से निराश्रित गोवंश की विस्थापित कर गोवंश के चारे-भूसे हेतु राशि ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराई गई है। गौशाला में बोर न होने के कारण पानी की व्यवस्था हेतु ग्राम पंचायत एवं संचालक समिति को आगामी व्यवस्था तक टैंकरों से पर्याप्त पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

डॉ.बी.पी.यादव (वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी) पशु चिकित्सालय सतनवाड़ा के द्वारा श्यामा गौशाला ग्राम चंदनपुरा गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में निराश्रित गौवंश हेतु पर्याप्त चारा-भूसा एवं पानी की व्यवस्था पाई गई। दिन के समय गौवंश को गौशाला की गौचर भूमि पर चराने के लिए चरवाहों के द्वारा ले जाया जाता है। उस दौरान चारे एवं पानी की हौदियो को चरवाहों के द्वारा साफ किया जाता है। पानी की सुचारू व्यवस्था हेतु कार्यवाही प्रचलन में है। शीघ्र ही गौशाला में बोर खनन करवाया जाएगा। गौशाला लुधावली शिवपुरी में नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत शहर में निराश्रित गोवंशों को विस्थापित किया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार गौशाला का संचालन विजयश्री समिति कोलारस द्वारा सितंबर 2023 से किया जा रहा है। चारे-भूसे हेतु राशि समय-समय पर उपलब्ध करवाई जा रही है।

No comments:

Post a Comment