Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, September 30, 2024

अनमोल खुशियां थीम पर लायंस क्लब साउथ मनाएगा सेवा सप्ताह



2 अक्टूबर को विश्व शांति रैली के साथ होगी शुरूआत

शिवपुरी- पीडि़त मानवता की सेवा के लिए समाजसेवी संस्था लायंस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ के द्वारा प्रांतपाल लायन सुनील अरोरा एवं ैबीनेट सेकेट्री एक्टिविटी लायन प्रशांत जैन के निर्देशन में संस्था अध्यक्ष सौरभ सांखला, सचिव कृष्णमोहन अग्रवाल(बंटी)एवं कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल के साथ सर्विस वीक एडवाईजर ला.सुनील जैन, रवि पोद्दार, जितेन्द्र राणा व सर्विस वीक चेयरपर्सन मुकेश जैन खरई, राजेन्द्र शिवहरे एवं गिरीश जैन के साथ मिलकर संस्था सदस्यों के द्वारा सेवा सप्ताह वर्ष 2024 को थीम अनमोल खुशियां के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरूआत 2 अक्टूबर को विश्व शांति रैली के साथ होगी जो वीर तात्याटोपे पारिसर से प्रारंभ होकर गांधी पार्क पहुंचकर गांधी समाधि स्थल पर संपन्न होगी। कार्यक्रम में सभी लायंस क्लब साथियों से सेवा सप्ताह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

महिला शक्ति की रहेगी सहभागिता, करेंगें सेवा गतिविधि में सहयोग
लायंस क्लब साउथ के इस भव्य सेवा सप्ताह को महिला शक्ति के द्वारा मिलकर सफल बनाया जाएगा जिसमें महिलाओं की बढ़-चढ़कर सहभागिता होगी। यहां अन्नदान के रूप में महिलाओं के द्वारा भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा जिसमें पुरूष सदस्यों के द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा। संभवत: ऐसा पहली बार होगा जब अधिकांशत: सेवा सप्ताह महिलाऐं आगे आकर इन सभी सेवा गतिविधियों में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाऐंगी।

यह होंगी सप्ताह भर सेवा गतिविधियां
लायंस क्लब शिवपुरी साउथ के द्वारा अनमोल खुशियां थीम पर आयोजित सेवा सप्ताह वर्ष 2024 में विभिन्न सेवा गतिविधियां सप्ताह भर आयोजित की जाऐंगी जिसमें 2 अक्टूबर को विश्व शांति रैली के साथ शुरू होकर 7 अक्टूबर तक आयोजन होंगें। 3 अक्टूबर को अन्न दान के रूप में प्रात: 10:15 बजे सरकारी अस्पताल के सामने, अस्पताल चौराहे शिवपुरी पर भोजन प्रसादी वितरित की जाएगी, 4 अक्टूबर को गीता पब्लिक स्कूल के सामने दिव्यांजनों की सेवा हेतु दिव्यांग सहायता प्रदान की जाएगी, 5 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे सड़क सुरक्षा जागरूकता का आयोजन कर आमजन को यातायात नियमों से अवगत कराया जाएगा और टै्रफिक अधिकारी-कर्मचारियों का उनकी अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मान किया जाएगा, 6 अक्टूबर को विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्थानीय होटल पीएस रेजीडेंस ग्वालियर वायपास रोड़ शिवपुरी पर प्रात: 10 बजे से किया जााएगा। शिविर में एक ही छत के नीचे अनेकों बीमारियों का नि:शुल्क उपचार का आमजन के स्वास्थ्य की सेवा करने का सेवा कार्य लायंस क्लब साउथ के द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही 7 अक्टूबर को स्थानीय गीता पब्लिक स्कूल परिसर में प्रात: 10 बजे से बच्चों के लिए विश्व शांति हेतु संदेश प्रदान करने के लिए पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment