Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, August 19, 2024

राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा का कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया स्वागत


शिवपुरी-
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में शिवपुरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के निर्देशन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अमर शहीद राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा का नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा पेरंबदूर से 9 अगस्त 2024 को प्रारंभ होकर निकली जिसकी जिला मुख्यालय पर जिला कंाग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान सहित कांग्रेस विधायक पोहरी कैलाश कुशवाह के द्वारा आगवानी की गई। यहां यात्रा का महाराणा प्रताप प्रतिमा पर नमन करते हुए माल्यार्पण किया गया एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सभी साथियों के साथ जुलूस के रूप में राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा ग्वालियर बायपास शिवपुरी तक भ्रमण किया गया। 

जिला कांग्रेस कार्यालय से जारी प्रेस सूचना में जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने बताया कि शिवपुरी शहर में इस यात्रा का कांग्रेस पार्टी एवं समस्त कांग्रेसियों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत सत्कार किया गया। सद्भावना यात्रा मैं पधारे हुए सभी साथियों को  सतनवाड़ा पर तोमर होटल में भोजन कराया गया। सद्भावना यात्रा ने दोपहर के भोजन के पश्चात पुन: ग्वालियर के लिए प्रस्थान किया। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने राजीव गांधी सद्भावना यात्रा के स्वागत में उपस्थित होने वाले सभी कांग्रेसी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यापित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गणेश गोतम, रामकुमार यादव, दिनेश वशिष्ठ, अनिल उत्साही, महासचिव लक्ष्येद्र शर्मा बंटी, सेवादल अध्यक्ष वीरेंद्र खटीक, साहब सिंह कुशवाह, के के शिवहरे, महेश शर्मा, पुनीत शर्मा, राजेंद्र शर्मा, पार्षद एम डी गुर्जर, हरीश खटीक आदि उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment