Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, August 9, 2024

भाविप शाखा मणिकर्णिका : संस्कृति सप्ताह के तहत आयोजित हुई पारंपरिक खेल प्रतियोगिताऐं



खो-खो, रस्साकसी, लंगड़ी, घोड़ा बादाम छाए, स्टेच्यू, सितोलिया खेल हुए, प्रतिभागी को किया पुरूस्कृत

शिवपुरी-भारतीय संस्कृति के अनुरूप वह पारंपरिक खेल जिन्हें आज के इस भौतिकवादी युग में कहां दूर कर दिया है उन खेलों को पुन: जीवित रखते हुए समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा मणिकर्णिका के द्वारा संस्था के द्वारा मनाए जा रहे संस्कृति सप्ताह के तहत विभिन्न पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयेाजन स्थानीय पटेल पार्क में किया गया।

जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद शाखा मणिकर्णिका संस्था अध्यक्ष श्रीमती किरण उप्पल व सचिव श्रीमती अनु मित्तल ने संयुक्त रूप से बताया कि वर्तमान के इस भौतिकवादी मोबाईल के युग में कई पुरातन खेल परंपरों को कहीं ना कहीं पीछे छोड़ दिया है ऐसे में संस्था के द्वारा इन विरासतों को संभालते हुए संस्कृति सप्ताह के तहत कई पारंपरिक खेल प्रतियोगिताऐं हुई उनका आयोजन किया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह आयोजन स्थानीय पटेल पार्क में किया गया जिसमें पारंपरिक भारतीय खेल प्रतियोगिताऐं हुई और यहां स्कूली छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। यहां पारंपरिक खेलों में खो खो, रस्साकसी, लंगड़ी, घोड़ा बादाम छाए, स्टेच्यू, सितोलिया, पिंकी पिंकी व्हाट कलर, आदि खेल खेलें गए। 

इस दौरान संस्था अध्यक्ष श्रीमती किरण उप्पल ने बताया कि आज के समय में बच्चे-बड़े सभी इस तरह के खेलों से दूर होकर मोबाइल टीवी में व्यस्त रहते हैं जिससे शारीरिक श्रम एवं मनोरंजन नहीं हो पाता है, संस्था के द्वारा इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर संस्कृति सप्ताह के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संस्था सदस्यों के साथ-साथ पार्क में आए लोग भी इन प्रतियोगिताओं में शामिल हुए एवं अत्यंत खुश हुए कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। कार्यक्रम में सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गये। इसके अलावा यहां एक तीन साल के बच्चे द्वारा गणेशजी की पूरी आरती सुनाई गई जिसे विशिष्ट पुरस्कार दिया गया एवं सभी ने बचपन याद करते हुए गोल गप्पे खाए।

कार्यक्रम में अध्यक्ष किरण उप्पल, सचिव अनु मित्तल, उपाध्यक्ष रेनू शर्मा, उपाध्यक्ष रूपम अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य संध्या अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजिका गीता शर्मा, रितु गोयल, सुधा श्रीवास्तव, सलोनी कोचेटा, रिंकी जैन, राखी सिंघल, प्रीति जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन पर संस्था सचिव श्रीमती अनु मित्तल के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment