Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, August 12, 2024

एबीवीपी का छात्र समागम आयोजित, शिवपुरी नगर की नवीन कार्यकारिणी घोषित


आनंद मिश्रा नगर अध्यक्ष, विक्रम गुर्जर नगर मंत्री बने

शिवपुरी- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी नगर इकाई ने छात्र समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मुख्य वक्ता एबीवीपी के शिवपुरी श्योपुर विभाग प्रमुख मुकेश मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एबीवीपी 76 वर्ष से छात्र हित व समाज हित में कार्य कर रहा है, व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र पुन: निर्माण का कार्य अभाविप कर रही है। निर्वाचन अधिकारी दिग्विजय सिंह सिकरवार ने नवीन अध्यक्ष मंत्री का निर्वाचन किया, उसके बाद नगर अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा हुई।

 कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष डॉ आनंद मिश्रा व नगर मंत्री विक्रम गुर्जर, उपाध्यक्ष अंकित झा, ददिवाल सिंह, पवन शुक्ला, अनिल रावत व सहमंत्री टीना झा, मयंक रजक, पीयूष शर्मा, आशीष राजे, कार्यालय मंत्री देव शर्मा, एसएफडी प्रमुख विकाश राठौर, एसएफएस प्रमुख पुनीत गुप्ता, कलामंच प्रमुख लव धाकड़, खेलों भारत प्रमुख उज्जवल तिवारी, विधि विद्यार्थी प्रमुख अन्वेश परिहार, तकनीकी विद्यार्थी प्रमुख दिव्यांश गोस्वामी, महाविद्यालयीन विद्यार्थी प्रमुख श्रृष्टि शर्मा, विद्यालयीन विद्यार्थी प्रमुख सम्मान गौतम, जनजातीय विद्यार्थी प्रमुख अरुण आदिवासी, सोशल मीडिया प्रमुख परिधि गुप्ता, छात्रा प्रमुख अंकिता खन्ना व कार्यकारिणी सदस्य नितिन कुशवाह, खुशी रजक, कामिनी खटीक, वंश रजक, शुभ भार्गव, आतिया कुरेशी, अरमान राजावत को नवीन दायित्व दिए गए। कार्यक्रम के बाद नगर मंत्री विक्रम गुर्जर ने मनोगत रखते हुए अपने निर्वाचन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम आभार नगर अध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा ने व्यक्त किया। मंच संचालन पीयूष शर्मा ने किया कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी के सैकड़ों कार्यकर्ता व सामान्य विद्यार्थी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment