Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, August 20, 2024

भारत रत्न राजीव गांधी जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धासुमन किए अर्पित


शिवपुरी-
जिला कांग्रेस कार्यालय दाऊ हनुमंत सिंह कॉलोनी झांसी रोड शिवपुरी पर कांग्रेस पार्टी के प्रेरणा स्रोत आधुनिक भारत के रचयिता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अमर शहीद राजीव गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित कर स्वर्गीय राजीव गांधी को याद किया गया।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के 80वें जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धासुमन स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित होकर कांग्रेसियों ने अर्पित किए और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गणेश गौतम, अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश बिहारी पाठक ने किया। इस अवसर पर राजीव गांधी जी द्वारा भारत की उन्नति एवं विकास में दिए गए योगदान पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष श्री विजय सिंह चौहान, गणेश गौतम, राजेश बिहारी पाठक, अनिल उत्साही, दिनेश वशिष्ठ, रामकुमार यादव, रामजीलाल कुशवाहा, राजकुमार शाक्य ने राजीव गांधी का भारत के विकास में दिए योगदान एवं उनके  द्वारा राष्ट्र उन्नति में प्राप्त उपलब्धियों पर विचार व्यक्त किया। सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जन्मदिवस पर उनके द्वारा बताए गए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरीश खटीक, महेश शर्मा, पुनीत शर्मा, लक्षेन्द्र शर्मा, ललित सेन, सूरज अवस्थी, दयालु जाटव, अर्जुन सिंह इकलोदिया, वीर सिंह जाटव, विजय सिंह रघुवंशी, दुर्गेश शर्मा उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment