Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, August 23, 2024

शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र को हमेशा अपना परिवार माना है : विधायक देवेंद्र जैन


विश्व रक्षाबंधन महोत्सव के तहत विधायक ने बहनों से बंधवाई राखी

शिवपुरी। शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने विश्व के सबसे बड़े रक्षाबंधन महोत्सव पर आज शिवपुरी विधानसभा अंतर्गत वार्ड 11 में व ग्रामीण क्षेत्र पाठखेड़ा, कोटा में आयोजित 'विश्व रक्षाबंधन महोत्सव' कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी बहनों से रक्षासूत्र बंधवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि शिवपुरी क्षेत्र को उन्होंने कभी भी राजनैतिक नजरिये से नहीं देखा, बल्कि हमेशा अपना परिवार माना है। रक्षाबंधन महोत्सव शिवपुरी विधानसभा का सबसे भव्य महोत्सव है। यह रक्षाबंधन महोत्सव सनातन संस्कृति की अमिट मिसाल है। इस दौरान रक्षा बंधन महोत्सव स्थल पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक देवेंद्र जैन का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल आगमन पर बहनों ने विधायक देवेंद्र जैन पर पुष्पवर्षा कर उनका स्नेहिल स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment