Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, August 11, 2024

भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा संस्कृति सप्ताह का आयोजन, भारतीय परिधान पर आयोजित प्रतियोगिता



प्रथम दिवस की शुरूआत में आयोजित हुई भारतीय परिधान पर आयोजित प्रतियोगिता

शिवपुरी-भारतीय संस्कृति के अनुरूप कार्यरत समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रमों से ओतप्रोत संस्कृति सप्ताह का आयोजन 10 से 15 अगस्त तक किया जा रहा है। जिसमें संस्कृति सप्ताह की शुरूआत भारतीय परिधान पर आयोजित प्रतियोगिता के साथ हुई जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और निर्णायकों के द्वारा विजेताओं के नामों की घोषणा के साथ संस्था के द्वारा पुरूस्कृत किया गया।

भाविप शाखा शिवपुरी अध्यक्ष एड.शैलेन्द्र समाधिया व सचिव पुनीत जैन ने संस्कृति सप्ताह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा महिला सहभागिता के अंतर्गत 10 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक सांस्कृतिक सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह के पहले दिन 10 अगस्त को गर्ल्स कॉलेज में भारतीय परिधान प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। भारतीय परिधान प्रतियोगिता में कुल 33 छात्राओं ने भाग लिया, जिन्होंने अपनी रचनात्मकता और सांस्कृतिक परिधानों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता और सुंदरता का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊँचा रहा। भारतीय परिधान प्रतियोगिता यह सफल आयोजन कार्यक्रम संयोजक रवजीत ओझा महिला संयोजिका व अनुराधा खेमारिया सह संयोजिका के निर्देशन में आयोजित किया गया।

40 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की 40 से अधिक महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिन्होंने न केवल प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि अपनी उपस्थिति से प्रतिभा प्रदर्शन करते हुए इस आयोजन की गरिमा भी बढ़ाई। सभी महिलाओं ने कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई और प्रतियोगिता के संचालन में सहयोग किया।

33 छात्राओं में से 5 बने विजेता
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 33 छात्राओं में से 5 को विजेता घोषित किया गया। इन विजेताओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया और उनकी प्रतिभा को सराहा गया। भारतीय परिधान प्रतियोगिता के सफल आयोजन ने सांस्कृतिक सप्ताह की शुरुआत को एक नई ऊँचाई प्रदान की है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से न केवल भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ी, बल्कि छात्राओं को अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का भी अवसर मिला। कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों, प्रतिभागियों और सभी उपस्थितजनों के प्रति महिला संयोजिका श्रीमती रवजीता ओझा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment