Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, August 12, 2024

भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के सांस्कृतिक सप्ताह में कैदियों के जिला सर्किल जेल लगा स्वास्थ्य शिविर


शिवपुरी
- समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह के दूसरे दिन स्थानीय एबी रोड़ स्थित जिला सर्किल जेल परिसर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य महिला कैदियों के स्वास्थ्य का परीक्षण करना और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करना था। शिविर में तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति ने इसे सफल और सार्थक बना दिया।

        संस्कृति सप्ताह के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर के बारे में जानकारी देते हुए संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी अध्यक्ष एड शैलेंद्र समाधिया व सचिव पुनीत जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था के द्वारा इन दिनों प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न सेवा गतिविधियां करते हुए संस्कृति सप्ताह मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ महिला डॉक्टरों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं जिसमे डॉ. नीलम रघुवंशी (गायनोकोलॉजिस्ट) ने महिला कैदियों के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न समस्याओं का परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। इसके साथ ही डॉ. अपूर्वा जैन(डेंटिस्ट) ने कैदियों के दंत स्वास्थ्य का परीक्षण किया और उनकी समस्याओं का निदान किया। शिविर में मौजूद डॉ. पियूष गुप्ता के द्वारा भी कैदियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया और कैदियों की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का निदान कर उन्हें उचित परामर्श दिया। इस स्वास्थ्य शिविर में मेडिसिन की उपलब्धता सुनिश्चित करने में नीरज गोयल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिन्होंने सभी कैदियों के लिए आवश्यक दवाइयाँ और चिकित्सा सामग्री उपलब्ध करवाईं, जिससे कैदियों को उपचार में सहूलियत हुई।

शिविर में इनका रहा योगदान
इस स्वास्थ्य शिविर में रमेश चंद आर्य (जेल सुपरिटेंडेंट) और विरेंद्र चिरक (डी एल ओ) ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और महिला कैदियों के स्वास्थ्य के प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को प्रकट किया। इस आयोजन में भारत विकास परिषद की 35 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने समय और संसाधनों को इस महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए समर्पित किया। उनकी उपस्थिति और सहयोग ने इस स्वास्थ्य शिविर को सफल और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment