Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, August 16, 2024

जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने किया ध्वजारोहण


कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने किया ध्वजारोहण, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश का किया वाचन

शिवपुरी- जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी कार्यालय पर आज स्वतंत्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठ अत्यधिक उत्साह पूर्वक मनाई गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने किया। सभी साथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने म प्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन किया एवं आजादी के आंदोलन में अपनी कुर्बानी देने वाले शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया। 

इस अवसर पर संगठन मंत्री राजकुमार बंसल पूर्व विधायक गणेश राम गौतम के अलावा जिला कांग्रेस के प्रधान पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण धाकड़, महाराज सिंह यादव, रामकुमार यादव,जिला एन एस यू आई के अध्यक्ष शांतनु कुशवाह, युवा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह चौहान,नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका श्रीमती शशि शर्मा पार्षद,पार्षद एमडी गुर्जर,जिला कांग्रेस के प्रवक्ता राजकुमार शाक्य, सेवादल के  प्रदेश पदाधिकारी अनिल उत्साही, हरीश खटीक,सेवादल के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र खटीक,पुनीत शर्मा, लक्षेंद्र शर्मा, सूरज अवस्थी, बंटी शर्मा, मनोज जैन, रामजी लाल जी कुशवाह, गिर्राज धाकड़, कल्याण वर्मा, मानसिंह तोमर, अशोक बेडयि़ा,सर्वन लाल धाकड़, मुन्ना लाल जी सुमन, दयालु जाटव, श्रीमती खटीक कोलारस,श्रीमती पार्वती जाटव के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment