Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, August 13, 2024

भारत विकास परिषद् शाखा शिवपुरी के सांस्कृतिक सप्ताह में हुई अंताक्षरी प्रतियोगिता


आधा दर्जन से अधिक संस्था प्रतिभागियों ने लिगा भाग

शिवपुरी - समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह के तीसरे दिन अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न समाजसेवी आठ संस्थाओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अत्यधिक उत्साह और जोश के साथ इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

      प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष एड शैलेंद्र समधिया, सचिव पुनीत जैन, कोषाध्यक्ष सुकेश मित्तल व महिला संयोजिका श्रीमती रवजीत ओझा ने बताया कि भारतीय संस्कृति के अनुरूप भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा प्रतिवर्ष संस्कृति सप्ताह मनाया जाता है इसी क्रम में लगातार तीन दिनों से विभिन्न सेवा गतिविधियों के साथ यह संस्कृति सप्ताह मनाया जा रहा है। संस्कृत प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों के द्वारा अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाता है और उन्हें संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जाता है। इसी क्रम में संस्था के तीसरे दिन प्रतियोगिता में अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में जैन महिला मंडल ने जीता प्रथम पुरस्कार
संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा आयोजित अंताक्षरी प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने अपनी अपनी आवाज में अलग अलग गीतों पर प्रस्तुति दी और यहां प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जैन महिला मंडल, द्वितीय स्थान शिवपुरी लेडीज क्लब एवं तृतीय स्थान अखिल मारवाड़ी महिला मंडल ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में सभी संस्थाओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस अवसर पर आयोजित अंताक्षरी प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समिति के सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा, जिसमें विशेष रूप से महिला संयोजिका श्रीमती रवजीत ओझा  व सह संयोजिका अनुराधा खेमारिया कार्यक्रम संयोजक रुचि उपाध्याय,आभा मित्तल. अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन अंकित सक्सेना द्वारा सफलतापूर्वक रहा

50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग
प्रतियोगिता के अंत में सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी गई और उन्हें सम्मानित किया गया। अन्ताक्षरी कार्यक्रम में परिषद की 50 से अधिक महिलाओं नेअपनी उपस्थिति दी और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में आभार खुशबू जैन द्वारा दिया गया।

No comments:

Post a Comment