Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, August 26, 2024

जानकी सेना संगठन को मिला राष्ट्रीय मंच पर स्थान




1 हजार स्वदेशी संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच जानकी सेना संगठन की गतिविधियां रहीं चर्चा का केन्द्र बिन्दु

शिवपुरी- गत दिवस मुंबई महानगर में सिविल सोसाइटी ऑफ इंडिया के द्वारा शिवाजी पार्क के सामने स्थित वीर सावरकर ऑडोटोरियम में आयोजित राष्ट्र हित विचार (घूसखोर मुक्त भारत अभियान )कार्यक्रम में अंचल शिवपुरी की सेवारत सेवाभावी जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय को राष्ट्रीय मंच पर स्थान मिला और राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने मंच पर अपना स्थान हासिल करते हुए संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। इसके पूर्व इस कार्यक्रम में देश में कार्यरत 1 हजार स्वदेशी संस्थाओं के बीच जानकी सेना संगठन के रूप में प्रतिनिधि का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने किया जहां उन्हें आयोजक समिति के द्वारा अतिथि के रूप में मंचासीन किया गया उक्त अभियान को महाराष्ट्र से प्रारंभ किया गया है।

आयोजन में मुख्य रूप से शामिल हुए सुदर्शन चैनल के संस्थापक राष्ट्र प्रेमी डॉ सुरेश चव्हाणके, वीर सावरकर के प्रपौत्र एवं सावरकर ऑडोटोरियम के चेयरमैन रंजीत सावरकर, आयोजक समिति के प्रमुख परम पूज्य गुरुदेव श्री आशुतोष, फिल्म निर्माता उमेश भारद्वाज, द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल फिल्म के निर्माता सहित राष्ट्रीय संत, बॉलीवुड, व्यापारी, समाज सेवी जन शामिल हुए जहां सभी ने देश हितार्थ अपने विचार सुझाव दिए और वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर संगठन की ओर से अतिथि जनों का माल्यार्पण करते हुए पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया। 

इस दौरान पूरे आयोजन में जानकी सेना संगठन की संचालित सेवा गतिविधियों और धर्म के प्रति किए गए अनेकों कार्यों की जानकारी प्राप्त करने के बाद पूरे आयोजन में संगठन के कार्यों की चर्चा मुख्य केन्द्र बिन्दु रही। इस अवसर पर उपस्थिति जनों ने संगठन के कार्यों और राष्टश् शांति सुंदरकांड आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की, साथ ही मुंबई में संगठन के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत का समिति द्वारा सम्मान किया गया। इस प्रतिनिधित्व पर अंचल शिवपुरी सहित देश-विदेश से कोने-कोने से जुड़े जानकी सेना संगठन के सदस्यों ने इस राष्ट्रीय नेतृत्व के रूप में मिले सम्मान के प्रति अपनी ओर से बधाईयां दी और आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment