Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, August 1, 2024

प्रभुजी का अपना घर आश्रम में यह उनका भाग्य, हमें सेवा का मिला अवसर : संस्थापक डॉ.बी.एम.भारद्वाज





अपना घर आश्रम के 7वें स्थापना दिवस में शामिल हुए कलेक्टर, एसपी, दीवान अरविन्द लाल, सेवाभावी हुए सम्मानित

शिवपुरी- अपना घर आश्रम बेसुध प्रभुजियों का आशियाना और यहां प्रभुजी का अपना घर आश्रम में आना उनका भाग्य है जबकि हमें सेवा का अवसर मिला यह हमारा सौभाग्य है, जीवन में कभी सेवा को श्रेष्ठता से नहीं आंकना चाहिए, क्योंकि सेवा मन से की जाती है जब भी सेवा का भाव आए तो समझ जीजिए किसी जरूरतमंद ने आपका स्मरण किया है, अपना घर आश्रम को यदि भौतिक संसाधनों की आवश्यकता हुई तो इसके लिए कोई चंदा नहीं लिया बल्कि प्रभुजी के भाग्य से ठाकुरजी के चरणों में अर्जी लगाने के साथ ही आवश्यकताओं की पूर्ति समय रहते पूर्ण होती गई और आज शिवपुरी का यह अपना घर आश्रम जहां केवल दर्जन भर प्रभुजी निवास करते थे आज यहां दो सैकड़ा प्रभुजियों की सेवा अनवरत रूप से जारी है, यही इस संस्था का उद्देश्य है कि कभी सेवा के लिए हाथ ना फैलाऐं बल्कि स्वयं आगे आकर सेवादर बनें तभी इस आश्रम में आना और इससे जुडऩा सार्थक होगा। अपना घर आश्रम की इन अनुकरणीय सेवाओं का स्मरण कराया भरतपुर से आए संस्थापक डा.बी.एम.भारद्वाज ने जो स्थानीय एबी रोड़ स्थित बांसखेड़ी में संचालित अपना घर आश्रम के 7वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में कलेक्टर रविन्द्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, दीवान अरविन्द लाल, मुख्य सलाहकार आलोक एम.इंदौरिया, पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, अपना घर आश्रम भरतपुर से राष्ट्रीय वित्त सचिव एवं आश्रम कोर्डिनेटर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, डीन मेडीकल कॉलेज डॉ. डी.परमहंस, पूर्र्व डीन डॉ.ईला गुजरिया, विधिक सलाहकार एड. संजीव बिलगैंया, भरतपुर से आए संस्थापक सदस्य शैलेन्द्र त्यागी, महिला अध्यक्ष अपना घर आश्रम श्रीमती बबीता जैन आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरूआत भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए की गई इसके साथ ही स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष  रमेशचंद अग्रवाल ने दिया जहां उन्होंने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अतिथियों का आतिथ्य सत्कार तिलक एवं दुपट्टा के साथ संस्था के संयोजक गौरव जैन, सचिव राजेन्द्र गुप्ता (सेठ) व उपाध्यक्ष कैलाश दुबे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी महेन्द्र रावत के द्वारा जबकि कार्यक्रम समापन पर संस्था सचिव राजेन्द्र गुप्ता सेठ के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान लायंस क्लब साउथ सहित नगर की विभिन्न समाजसेवी महिलाऐं व नगर के गणमान्य नागरिक इस आयोजन में शामिल हुए जिन्होंने अपना घर आश्रम से जुड़कर प्रभुजी सेवा करने का संकल्प लिया।
सेवाभावी व चिकित्सकों का हुआ सम्मान

अपना घर आश्रम के 7वें स्थापना दिवस के अवसर पर आश्रम में अपनी अमूल्य सेवाऐं प्रदान कर प्रभु सेवा में लगे बंटी चौरसिया, शरद तिवारी, शुभम ठाकुर, उमेश माहौर, आशाराम परिहार, बंटी चौहान, परशुराम सिंह, जय सोनी सहित महिला सेवादार श्रीमती संध्या परमार, श्रीमती गौमती कुशवाह, श्रीमती सुमन परमार, श्रीमती त्रिवेणी चंदेल एवं श्रीमती अनिता वाल्मीकि का उनकी सेवाओं के लिए शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया साथ ही आश्रम में चिकित्सा सेवा देने वाले चिकित्सकों का भी संस्था के द्वारा अतिथियों के माध्यम से सम्मान किया गया इसमें सेवादार चिकित्सकों में मेडीकल कॉलेज डीन डॉ.डी.परमहंस, पूर्व डीन डा श्रीमती इला गुजरिया, पूर्व सिविल सर्जन डा पी के खरे, विद्यादेवी क्लीनिक के संचालक डा राजेंद्र गुप्ता, कल्पना एक्स रे के संचालक डा भगवत बंसल, डा दिनेश जैन, बदरवास से बीएमओ डा चेतेन्द्र कुशवाह, डा मोनिका शाक्य, नर्सिंग स्टाफ शकीला काजी, संजय मांझी, सुरेश पाण्डे, आर.एस.वंशकार का भी उनकी सेवाओं के लिए शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।  

No comments:

Post a Comment