Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, July 8, 2024

ग्वालियर पुलिस ने "एक पेड़ मां के नाम अभियान" की शुरुआत


अजाक थाना प्रभारी अनीता गुर्जर ने पौधरोपण किया

साथ ही लोगों को पौधरोपण से होने वाले लाभ को भी बताया।

ग्वालियर | ग्वालियर जिले के अजाक थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता गुर्जर की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। कुल 10 पौधे लगाए गए। जिसमें फलदार, छायादार एवं फुल के अलावा कई महत्वपूर्ण पौधे लगाए गए हैं। पौधे रोपित कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता गुर्जर ने कहा कि पेड़ ही जीवन है। 

एक नागरिक के तौर पर हमारा कर्तव्य है कि हम स्वस्थ्य हों, दीर्घायु हों, आर्थिक स्वावलम्बन की ओर अग्रसर हो सके व देश को भी शिखर पर पहुंचाने में अपना योगदान दें। इसमें सबसे बड़ी भूमिका पर्यावरण की है और इसके संवर्द्धन का सबसे बड़ा माध्यम पौधरोपण ही हैं। ऐसे में हर नागरिक को इसकी महत्ता को समझने की जरूरत है। पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। 

यदि पेड़ पौधे ना हो तो हम सब सांस नहीं ले सकते हैं इसलिए जीवन के लिए हम सब को संकल्प लेना चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाते रहना चाहिए।थाना प्रभारी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की हुई शुरूआत !अपने जन्मदिन या परिजनों के नाम पर कम से कम पांच पौधे प्रतिवर्ष जरूर लगाएं। पर्यावरण की यदि बात करें तो अब संतुलन बिगड़ता जा रहा है। पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है।

 प्रदूषित पर्यावरण के दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। प्राकृतिक विपदा और सुनामी इसका उदाहरण है। पेड़ पौधे हम सबको छाया व फल आदि देते ही हैं। इसके अलावा आंतरिक रूप से हमारे जीवन को जरूरी बहुमूल्य सांसें भी प्रदान करती है। इसलिए पेड़ लगाओ जीवन बचाओ पेड़ है तो जल है/

पौधरोपण कार्यक्रम में इस मौके पर अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता गुर्जर,उप निरीक्षक उमाशंकर तोमर ,राजेश यादव, प्रधान आरक्षक प्रमोद त्रिपाठी  आदि समस्त थाना के पुलिस कर्मी शामिल रहे थे।

No comments:

Post a Comment