Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, July 12, 2024

मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस के धर्मेन्द्र सिंह बने कार्यकारी प्रांताध्यक्ष


प्रांतीय कार्यकारी प्रांताध्यक्ष मनोनीत होने एवं प्रांतीय सचिव बनाने पर प्रांतीय नेतृत्व का माना आभार

शिवपुरी-शिक्षा विभाग में कार्यरत मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस के माध्यम से शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई लडऩे वाले शिक्षक धर्मेन्द्र सिंह को मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस का प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अपने इस मनोनयन पर धर्मेन्द्र सिंह ने समस्त शिक्षक कांग्रेस संगठन का आभार माना और विश्वास दिलाया कि दी गई जिम्मेदारी का वह पूर्ण ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए संगठन को सशक्त बनाऐगें।

यह मनोनयन मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष सतीश शर्मा एवं कार्यकारी प्रांताध्यक्ष अशोक प्रताप सिंह एवं प्रमुख महामंत्री आशुतोष पांडेय एवं प्रांतीय संगठन प्रभारी एन डी वैष्णव के विशेष आशीर्वाद से ग्वालियर चम्बल संभाग के कर्मठ ईमानदार संघर्षशील शिक्षक धर्मेन्द्र सिंह को कार्यकारी प्रांताध्यक्ष एवं कौशल शर्मा को प्रांतीय सचिव मनोनीत किए जाने पर प्रांतीय नेतृत्व का ग्वालियर चम्बल संभाग के शिक्षकों ने आभार व्यक्त किया है।

आभार व्यक्त करने बालो में रामरतन सिंह तोमर प्रांतीय महामंत्री, दिनेश सिंह सिकरवार, विनोद सिंह सिकरवार, धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी, दीपेन्द्र सिंह कुशवाह, श्रीमती कविता सिंह राजावत, नीलम शाक्य जिलाध्यक्ष ग्वालियर, मनोज पाल सिंह, भूप सिंह बघेल, अशोक कुमार शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह, साथ ही धर्मेंद्र सिंह कार्यकारी प्रांताध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस ने अपने संकल्प के तहत कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के साथ-साथ संकल्पित हैं कि पूरे वर्ष ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस की टीम के द्वारा पौध रोपण बड़े पैमाने पर किए जायेगे।

No comments:

Post a Comment