Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, July 30, 2024

जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक ने प्राप्त किए 25 मिडकॉन और 26 प्रशंसा पुरूस्कार



संस्था के सेवा कार्यों से प्रभावित नजर आया कार्र्यक्रम

शिवपुरी- पीडि़ता मानवता के क्षेत्र में कार्यरत समाजसेवी संस्था जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक के द्वारा अपनी डायनेमिक सेवा गतिविधियों के चलते गत दिवस आयोजित संस्था के विशेष पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम में अंचल शिवपुरी की जेसीआई डायनेमिक संस्था को सर्वाधिक 25 अवार्ड और 26 प्रशंसा अवार्ड प्राप्त हुए है। इस अवार्ड से उत्साहित संस्था अध्यक्ष कविता मनीष अरोरा ने इन सभी पुरूस्कारों को प्राप्त करने के लिए संस्था के हरेक सदस्य के अभिन्न सहयोग के प्रति आभार जताया जिनके अथक प्रयासों से की गई शिवपुरी में की गई जनसेवा को सराहा गया और संस्था को सर्वाधिक अवार्ड हासिल हुए।

जेसीआई डायनेमिक संस्था अध्यक्ष कविता मनीष अरोरा व सचिव शिल्पा दुबे ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि संस्था का मिडकॉन अवार्ड कार्यक्रम गत दिवस आयोजित किया गा। जिसमें मुख्य रूप से संस्था के शिवपुरी में कार्यरत सेवा कार्यों को सराहत हुए विभिन्न उत्कृष्ट अवार्ड से संस्था पदाधिकारियों को भी पुरूस्कृत किया गया जिसमें जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक को मिले 25 मिडकॉन पुरस्कारों में अंचल शिवपुरी प्रथम रहा। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ महिला संगठन पुरस्कार जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक सर्वश्रेष्ठ एलओ अध्यक्ष जेएफएम कविता मनीष अरोड़ा, सर्वश्रेष्ठ प्रशंसा संस्थापक अध्यक्ष एचजीएफ सुषमा पांडे, सर्वश्रेष्ठ सचिव जेसी शिल्पा दुबे सर्वश्रेष्ठ प्रशंसा जेएफएम पिंकी गोस्वामी, सर्वश्रेष्ठ न्यू लेडी जेसी सोनिया चौबे, सर्वश्रेष्ठ प्रशंसा जेएफएम साधना शर्मा, सर्वश्रेष्ठ प्रशंसा जेएफएम ज्योति त्रिवेदी सर्वश्रेष्ठ, प्रशंसा जेसी शैलजा शर्मा, सर्वश्रेष्ठ प्रशंसा जेसी निशा शर्मा, सर्वश्रेष्ठ प्रशंसा जेसी कंचन भुगरा, सर्वश्रेष्ठ प्रशंसा जेसी कविता धाकड़, उत्कृष्ट स्थानीय संगठन उत्कृष्ट विकास एवं वृद्धि उत्कृष्ट वार्ड जनसंपर्क उत्कृष्ट पुरस्कार ओएलओएसपी सर्वाधिक पंजीकरण पुरस्कार सहित 4 प्रशंसा पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ रील्स प्रतियोगिता पुरस्कार जेएफएम ज्योति त्रिवेदी, मंजू शेक, पिंकी गोस्वामी, निशा शर्मा, साधना शर्मा, शैलजा शर्मा, सोनिया चौबे, सर्वश्रेष्ठ ईपीएस प्रतियोगिता पुरस्कार जेसी निशा शर्मा, बैनर परेड प्रशंसा, प्रथम पुरस्कार स्क्रैप बुक, सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार पेपर कटिंग आदि मिलाकर सर्वाधिक 25 पंजीकरण व 26 प्रशंसा अवार्ड व 5 पारिवारिक उपहार 2024 जोन 6 जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक को प्राप्त हुए। सभी की सहभागिता से यह लक्ष्य प्राप्त हुआ जिसके प्रति संस्था अध्यक्ष व सचिव के द्वारा सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया गया।

No comments:

Post a Comment