Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, May 18, 2024

जिला कांग्रेस कार्यालय पर 21 को शहीद दिवस के रूप में मनाई जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जयंती


शिवपुरी-
जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती शहीद दिवस के रूप में 21 अप्रैल सोमवार को प्रात: 11 बजे मनाया जाएगा। जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी एवं उपाध्यक्ष राजेश बिहारी पाठक ने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान के माध्यम से दी जानकारी बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न सूचना क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी का 23 वीं जयंती शहीद दिवस के रूप में 21 मई सोमवार को मनाई जाएगी। यहां उल्लेख करना होगा कि 21 मई 1991 को पेरंभदूर तमिलनाडु में देश के एक महान नेता राजीव गांधी को खो दिया था और इस दिवस को कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी शहीद दिवस के रूप में मनाती है। 

जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय झांसी रोड पर जिला कांग्रेस के तत्वाधान में 21 मई को प्रात: 11 बजे प्रार्थना सभा एवं विचार गोष्ठी के आयोजन के साथ राजीव गांधी का पुण्य स्मरण करते हुए पुष्पांजलि कार्यक्रम किया जाएगा। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विजय सिंह चौहान एवं जिला संगठन मंत्री राजकुमार बंसल ने समस्त वरिष्ठ नेताओं, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षद, शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पदाधिकारी ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष एवं पदाधिकारी वर्तमान एवं पूर्व प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश प्रतिनिधि, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, पिछड़ा वर्ग, समस्त विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी जिला कांग्रेस पदाधिकारी मंडलम सेक्टर मतदान केंद्र प्रभारी एवं लोकसभा चुनाव में कार्यरत समस्त कांग्रेस साथियों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में भागीदारी करने का आग्रह किया है।

No comments:

Post a Comment