शिवपुरी-गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह यादव एक दिवसीय प्रवास पर जिला मुख्यालय शिवपुरी पहुंचे और यहां उनके साथ लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भी आए। स्थानीय एबी रोड स्थित ए एस ग्रुप के द्वारा अपने निवास पर अवधेश शिवहरे ने गर्म जोशी के साथ इन नेताओं का स्वागत किया।
स्वागत के इस क्रम में यहां अवधेश शिवहरे एवं उनके मित्र मंडल के द्वारा लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह व लोकसभा प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह यादव का माल्यार्पण करते हुए स्वागत सम्मान किया गया और अपना विश्वास दिलाया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हजारों की संख्या में लोगों को जागरुक करते हुए कांग्रेस पार्टी से जोड़कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराया जाएगा।
स्वागत कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, पूर्व विधायक प्रगीलाल जाटव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, संगठन मंत्री राजकुमार बंसल आदि सहित करीब एक सैकड़ा को मौजूद रहे जिन्होंने कांग्रेस पार्टी को लेकर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस के लिए मतदान करने का संकल्प भी यहां लोकसभा प्रभारी व लोकसभा प्रत्याशी के समक्ष लिया। अंत में अवधेश शिवहरे के द्वारा शाल श्रीफल भेंट करते हुए कांग्रेस नेताओं का स्वागत सम्मान भी किया गया और सभी का आगमन के प्रति आभार भी प्रकट किया।
No comments:
Post a Comment