Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, November 8, 2023

अनुभवी राजनीतिक परिवार से संबंद्ध भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र यादव को मिल रहा जनसमर्थन



कोलारस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के परिजन कर रहे घर-घर-गांव-गांव जनसंपर्क

शिवपुरी- विधानसभा चुनावों को लेकर शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट एक ऐसी सीट है जहां भाजपा के प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव एक बार फिर चुनाव मैदान है, हालांकि यह यादव परिवार का 5वां चुनाव होगा इसके पूर्व दो बार दिवंगत रामसिंह यादव और दो बार स्वयं पूर्व विधायक महेन्द्र यादव भी इस क्षेत्र का चुनाव लड़ चुके है और पांचवे चुनाव के रूप में महेन्द्र यादव ने अपनी पुत्री श्रीमती नेहा अमित यादव को भी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ाया और ऐसे हालात निर्मित किए कि निर्विरोध रूप से नेहा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई।

पारिवारिक रूप से अपने इन्हीं राजनीतिक अनुभवों के तौर पर भाजपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव एक बार फिर अब चुनाव मैदान में है और वह लगातार तीसरी बार विधायकी का चुनाव लडऩे जा रहे है। क्षेत्र में यादव समाज की बाहुलता को देख भाजपा-कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों के द्वारा यादव समाज से ही दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिए गए जिससे यह चुनाव रोचक भी हो गया है वहीं दूसरी ओर दोनों ही लडऩे वाले प्रत्याशी आपस में रिश्तेदार भी है लेकिन चुनाव के समय प्रतिद्वंदी के रूप में आमने-सामने है। कोलारस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा-कांग्रेस के बीच बहुजन समाज पार्टी के नवल सिंह भी यहां अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है। वह भी इस चुनावी रंगत में रंगने के मूढ़ में है लेकिन अधिकांश भाजपा-कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला होता हुआ आया है और इस बार भी हालात यही है।

पत्नि, पुत्री और दामाद ने संभाली चुनावी प्रचार की कमान
भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ रहे कोलारस से भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव के चुनाव प्रचार को लेकर कोई और नहीं बल्कि स्वयं परिवारजन भी आगे आए है जो स्थानीय कोलारस क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर लगातार चुनावी जनसंपर्क किए हुए है। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में यह चुनाव प्रचार महेन्द्र यादव की पत्नि, पुत्री नेहा यादव और दामाद अमित यादव के द्वारा पूरे कोलारस विधानसभा क्षेत्र में अपने हाथों में चुनावी कमान लेकर प्रचार-प्रसार जारी है। ग्राम-ग्राम और घर-घर जाकर लेागों से भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसमर्थन हासिल करने के लिए सुबह से ही महेन्द्र सिंह यादव के परिजन प्रचार में लगे हुए है। कहीं नुक्कड़ सभाऐं तो कहीं लोगों की मूलभूत समस्याऐं सामने आने पर उन्हें नोटिस भी किया जा रहा है और आने वाले समय में भाजपा प्रत्याशी के विजयी होने पर सभी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा, इस तरह का आश्श्वासन भी क्षेत्रवासियों को दिया जा रहा है। दिवंगत रामसिंह यादव के राजनैतिक अनुभव और पारिवारिक पृष्ठभूमि से चूंकि पूर्व में ही कोलारस क्षेत्र भलीभांति परिचित है और इस चुनाव में भी यादव परिवार इस अनुभव को भी अपने साथ ले जा रहा है। जहां दादा रामसिंह यादव के द्वारा किए गए विकास कार्यों और पूर्व विधायक महेन्द्र यादव के द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को जनता के बीच बताया जाकर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी आमजन को भी अवगत कराया जा रहा है जिससे मतदाताओं पर काफी असर पड़ रहा है।

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सांख भी लगी दांव पर
देखा जाए तो भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव और उनका पूरा परिवार स्व.रामसिंह यादव दादा स्वयं भी महल से जुड़े रहे और वर्तमान में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सांख भी कोलारस विधानसभा सीट पर लगी हुई है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा अभी कुछ समय पूर्व ही क्षेत्र में विशाल आमसभा भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव के समर्थन में ली गई और सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान किया गया कि प्रदेश में यदि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेना है तो यहां से भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र यादव को विजयी बनाना है। इस आह्वान का असर यह हुआ कि अधिकांश क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र यादव को भी जनता के बीच जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। आगामी समय में भी भाजपा के वरिष्ठ नेता और क्षेत्र नेता भी जल्द ही कोलारस विधानसभा में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव के लिए रोड़ शो, जनसंपर्क और नुक् कड़ सभाओं के माध्यम से आमजन को जागृत करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों से मतदाताओं को अपनी ओर करने का प्रयास करेंगें। 

No comments:

Post a Comment