Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, November 20, 2023

विधानसभा चुनावों में पार्टी के अनुरूप कार्य किया भाजपा महिला मोर्चा ने


घर-घर जाकर मतदाताओं को विधानसभा चुनाव में मतदान केन्द्र तक पहुंचाने में निभाई भूमिका

शिवपुरी-विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के अनुरूप भाजपा महिला मोर्चा इकाई के द्वारा संगठन के साथ मिलकर संपूर्ण जिले भर में कार्य किया गया और यहां समस्त महिलाओं ने मिलकर घर-घर जाकर मतदाताओं को विधानसभा चुनाव में मतदान केन्द्र तक पहुंचाने में महती भूमिका निभाई। यह नेतृत्व किया भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे ने जिन्होंने अपनी सभी महिला मोर्चा के साथ विधानसभा के शहर के अंतर्गत आने वाले अधिकांश वार्ड और मतदान केन्द्रों तक पहुंचकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी येाजनाओं से प्रभावित करने का कार्य भी किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सीमा शिवहरे एवं उनकी महिला मोर्चा की टीम ने पांचो विधानसभा में महती भूमिका निभाई, प्रत्याशियों के नाम आने पर महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सभी बहनों के साथ जाकर शिवपुरी नगर गांव-गांव जाकर झुग्गी बस्तियों हरिजन बस्तियों में लाड़ृली बहनों को हाल-चाल पूछा और चुनाव प्रचार प्रसार किया और माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जो लाडली बहन योजना चलाई गई है उनके पैसे उनके खाते में आए या केंद्र सरकार की एवं राज्य सरकार की योजनाएं सभी उनका प्राप्त हो रही है। 

इन चुनाव में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे के साथ प्रदेश का समिति सदस्य सोमवती यादव, वरिष्ठ पदाधिकारी राधा भार्गव, महामंत्री नीलम बघेल, उपाध्यक्ष ज्योति यादव, मंत्री बबीता राठौर, कार्यालय मंत्री मुन्नी शर्मा, महामंत्री मंडल मिथिलेश ओझा, रुक्मणी ओझा, शिव कुमारी शर्मा अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहने उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment