Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, November 3, 2023

्रकांग्रेस पार्टी में निष्ठा से कार्य करने पर जिला उपाध्यक्ष जिनेश जैन बने कांग्रेस पार्टी में प्रदेश महामंत्री


मनोनयन पर नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री ने माना कांग्रेस नेतृत्व का आभार

शिवपुरी। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर शिवपुरी विधानसभा से सशक्त दावेदार के रूप में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान के द्वारा अपने साथ कार्य करने के लिए संगठन में जिला उपाध्यक्ष के रूप में जिनेश जैन का मनोयन किया था, जहां जिनेश जैन ने अपनी निष्ठा और पार्टी के अनुरूप कार्य करते हुए जो कार्य किए उससे वरिष्ठ नेतृत्व भी अभिभूत हुआ और उसी का परिणाम है कि अल्प समय में ही कांग्रेस नेता जिनेश जैन जिला कांग्रेस कमेटी के बाद अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महामंत्री जैसा महत्पूर्ण पद देकर मनोनयन किया गया है। अपने इस मनोनयन पर जिनेश जैन ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है। बता दें कि शिवपुरी विधानसभा से जिनेश जैन भी कांग्रेस पार्टी से एक सशक्त दावेदार थे लेकिन यहां से केपी सिंह कक्काजू वर्तमान में प्रत्याशी है और जिनेश जैन अब कांग्रेस प्रत्याशी के लिए भी पूरे प्राण-प्रण से कार्य करने में लगे हुए है।

यहां बताना होगा कि अभा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खडग़े के आशीर्वाद से राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया एवं पूर्व मंत्री केपी सिंह कक्काजू की अनुशंसा से वरिष्ठ कांग्रेस नेता जिनेश जैन को मप्र कांग्रेस कमेटी का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है। प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर जिनेश जैन ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ सहित वरिष्ठ नेतृत्व का आभार माना, साथ ही कहा कि संगठन द्वारा उनके प्रति जो विश्वास दिखाया है उस पर वह हमेशा खरा उतरेंगे। हमेशा पार्टी संगठन को मजबूती प्रदाय करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्व को निभाएंगे। जिनेश जैन के प्रदेश महामंत्री बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं मित्रगणों ने उन्हें बधाईयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

No comments:

Post a Comment