Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, November 10, 2023

दीप पर्व दीपावली के त्यौहार का दिखा बाजार में उत्साह


धनतेरस से शुरू हुआ दीप पर्व दीपावली का त्यौहार, बाजार में भीड़भाड़ के बीच लोगों ने की खूब खरीदारी

शिवपुरी-नगर में दीप पर्व दीपावली की श्ुारूआत धनतेरस के साथ ही शुरू हो गयी, इस दौरान त्यौहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जहां बाजार में लोगों का अंबार उमड़ा और लोग अपनी जरूरतों के अनुसार बाजार में खरीदारी करते हुए नजर आए। शहर के प्रमुख बाजार सर्राफा मार्केट, गांधी चौक, कोर्ट रोड़, सदर बाजार जैसे प्रमुख बाजार में तो आने-जाने के लिए लोगों ने पैदल चलने का ही रास्ता चुना, वहीं दूसरी ओर कोर्ट रोड़ पर जरूर दुपहिया वाहनों के आने-जाने हेतु वैकल्पिक मार्ग सुचारू रूप से चलायमान रहा। इन सभी के बीच नगर में अब उत्साह के साथ दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। 

घर-घर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के साथ महालक्ष्मी पूजन होगा तत्पश्चात जोरदार आतिशबाजी व नए-नए कपड़ों में सज-धज कर लोग परिवार के साथ मिलकर दीपावली का यह पर्व मनाऐंगें। दीपावली के इस पर्व पर शहर के कपड़ा बाजार में भी खूब खरीदारी हुई तो वहीं दुपहिया वाहनों को भी शोरूम पर पहुंचकर कई ऑफर का लाभ दिलाते हुए विक्रय किया गया। ई-इलेक्ट्रॉनिक्स बाईक्स में भी लोगों ने रूचि दिखाई और करीब धनतेरस से लेकर दीपावली तक जिले भर में 1500 से 2000, बाईक, स्कूटर, ईबाईकों का विक्रय करने का कारोबार होने का अनुमान है। 

इसके साथ ही अब दीपावली पर बाजार में घर सजाने को लेकर मिष्ठान की दुकानों पर लोगों का हुजूम उमड़ेगा और इसके साथ ही उपहार खरीदारी भी होगी ताकि कई लोग दीपावली पर एक-दूसरे को तोहफे के रूप में उपहारों का भी आदान-प्रदान कर सकें। शुभ दीपावली पर कोई खलल ना हो इसे लेकर पुलिस भी सतर्क है और शहर के माधवचौक चौराह, गुरूद्वारा, झांसी तिराहा, फिजीकल मार्ग सहित शहर के विभिन्न स्थानों सहित आतिशबाजी बाजार सिद्धेश्वर टेक व गांधी पार्क मैदान में भी पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था की गई है ताकि लोग के त्यौहार मे कोई व्यवधान व परेशानी ना आए।

No comments:

Post a Comment