Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, November 13, 2023

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वार्ड 37 में महिला मोर्चा ने किया जनसंपर्क


शिवपुरी-
भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा शिवपुरी से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन के समर्थन में वार्ड क्रं.37 में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा जनसमर्थन में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा के साथ वार्ड क्रं.37 के पार्षद गौरव सिंघल भी साथ में रहे जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन की धर्मपत्नि श्रीमती पदमा जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे, यशोधरा राजे सिंधिया कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र शिवहरे, सूरज मंगल, अनिल खटीक, सन्नी गुप्ता आदि के द्वारा घर-घर जनसंपर्क किया गया। 

यहां द्वारिकापुरी कॉलोनी, बचपन प्ले स्कूल वाली गली, होटल जायका वाली गली, सूर्यवाटिका वाली गली, हीरो बाईक एजेंसी वाली, पूर्व पार्षद रघुवीर कुशवाह वाली गली, अग्रवाल मित्र मण्डल वाली गली सहित ऐसे क्षेत्र जहां क्षेत्रीय मतदाता निवास करते है यहां के लोगों को जागरूक किया और आने वाली 17 नवम्बर को भाजपा के मतदान करने का आह्वान किया गया। इसके अलावा सुभाष कॉलोनी में भी क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाऐं शामिल रही जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन के समर्थन में चुनावी जनसंपर्क किया।

No comments:

Post a Comment