Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, November 10, 2023

वार्ड क्रं.37 के वार्डवासियों के साथ भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन ने किया जनसंवाद


शिवपुरी-
शहर के एबी रोड़ स्थित शगुन वाटिका में वार्ड क्रं.37 के पार्षद गौरव सिंघल के द्वारा वार्ड 37 के रहवासियों के लिए इन दिनों भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन के समर्थन में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन (पत्ते वाले) के आगमन के साथ ही जोरदार आतिशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात मंच पर भी नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, पार्षदगण भानु दुबे, अनिल बघेल, अमरदीप शर्मा, राजा यादव, श्याम लाल शाक्य सहित पूर्व पार्षद ग्यासी कुशवाह, रघुवीर कुशवाह, जगदीश राठौर व वीरेन्द्र शिवहरे के सहित वार्डवासियों ने मिलकर बड़ी माला पहनाकर भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन का भव्य स्वागत भी मंच से किया। 

मंच पर पूर्व विधायक अनु.जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश खटीक, पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, सांसद प्रतिनिधि व जिला उपाध्यक्ष भाजपा हेमंत ओझा, पूर्व नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे, जनभागीदारी समिति कन्या महाविद्यालय अध्यक्ष डॉ.श्रीमती रश्मि गुप्ता, मंडल अध्यक्ष केपी परमार, विपुल जैमिनी, गिर्राज शर्मा, रीतेश जैन, भाजयुमो कोषाध्यक्ष विकास गोयल, मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष रामजीलाल बंसल, पूर्व अध्यक्ष विष्णु गुप्ता (पिपरघार वाले), निर्मल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर स्थानीय वार्डवासियों ने भी एक-एक कर भाजपा प्रत्याशी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण गणेश गुप्ता के द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन ने वार्ड क्रं.37 के पार्षद गौरव सिंघल सहित वार्डवासियों का इस स्वागत समारोह के प्रति आभार माना और विश्वास दिलाया कि क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे है और सभी के आर्शीवाद से भविष्य की अनेकों योजनाऐं है जिन्हें फलीभूत करने के लिए आगामी 17 नवम्बर को भाजपा सरकार बनाने के लिए कमल के फूल का बटन दबाबर शिवपुरी से भाजपा को जिताकर मप्र की सरकार बनाने के लिए अपना अभिन्न मत अवश्य प्रदान करें। कार्यक्रम का सफल संचालन राजू ग्वाल के द्वारा किया गया। अंत में सभी ने स्वल्पाहार ग्रहण करते हुए आयोजन का समापन किया।

भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन ने ग्रामीण क्षेत्रों में किया डोर टू डोर जनसंपर्क
शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र जैन ने अपने निर्धारित जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए 17 नवंबर को होने जा रहे चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ जताने के लिए मतदाताओं के समक्ष अपील की। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास की हमेशा चिंता करता रहूंगा जीवन भर में आपका ऋणी रहूंगा आपके मान और सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। हमेशा आपके सुख-दुख में खड़ा रहूंगा।  मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही शिवपुरी के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोडूंगा 17 तारीख को भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ जीतकर मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव को भी मजबूती प्रदान करेगा।

No comments:

Post a Comment