Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, November 21, 2023

शिवपुरी अंचल के लिए खेल के क्षेत्र में मिली बड़ी उपलब्धि : मप्र अंडर-23 के लिए शिवपुरी महिला क्रिकेट अकादमी की 4 खिलाडिय़ों का चयन


मप्र अंडर-23 के लिए शिवपुरी महिला क्रिकेट अकादमी की 4 खिलाडिय़ों का हुआ चयन

खेल अधिकारी व कोच बोले-चैंपियन ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ दिया तो खेलेंगी नेशनल

शिवपुरी- खेलों को बढ़ावा और खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के लिए मप्र शासन की यशस्वी खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के अथक प्रयासों का परिणाम है कि पहली महिला क्रिकेट अकादमी की स्थापना जिला मुख्यालय शिवपुरी पर हुई और यहां श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में महिला खिलाडिय़ों को जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे के साथ-साथ मप्र क्रिकेट कोच अरूण सिंह के द्वारा  उत्कृष्ट क्रिकेट की बारीकियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह शिवपुरी के लिए एक बड़ी उपलिब्ध है कि शिवपुरी की 4 महिला क्रिकेटरों को अब मप्र अंडर-23 में अवसर मिला है और इसमें चार खिलाडिय़ों का चयन हुआ है जो आगामी चैंपियन ट्रॉफी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी तो भविष्य में यह महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम में भी अपना स्थान सुनिश्चित कर सकेंगी।

उप कप्तान अनुष्का शर्मा, कल्याणी, संस्कृति और मुस्कान को मिला है अवसर
श्रीमंत माधव सिंधिया शासकीय खेल परिसर में संचालित महिला क्रिकेट अकादमी शिवपुरी की चार खिलाड़ी मध्य प्रदेश की अंडर-23 टीम में प्रतिनिधित्व करेंगी। जिसमें भी शिवपुरी के लिए एक उपलब्धि है कि इसमें मध्यप्रदेश टीम की उप कप्तान अनुष्का शर्मा को बनाया गया है, जो शिवपुरी अकादमी से ही हैं। इन खिलाडिय़ों ने बीसीसीआई द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के दौरान यदि बेहतर प्रदर्शन किया तो यह चैंपियन ट्रॉफी में दाखिल होंगी, यहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर देश की महिला टीम में शामिल होकर देश-विदेश में खेल दिखाएंगी। खेल परिसर के प्रमुख डॉक्टर के.के खरे ने बताया कि मप्र शासन की यशस्वी खेल मंत्री यशोधरा राजे ङ्क्षसंधिया के कुशल मार्गदर्शन में  शिवपुरी में महिला क्रिकेट अकादमी को बने सिर्फ एक साल हुआ है बल्कि यह इस अकादमी की उपलब्धि है कि मुख्य कोच क्रिकेटर अरुण सिंह ने अकादमी में शामिल सभी महिला खिलाडिय़ों को बॉलिंग, बैटिंग, फील्डिंग और मेडिटेशन के साथ फिट रहने के वह टिप्स दिए, जिसके चलते यह खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन से मध्य प्रदेश में अंडर-23 क्रिकेट में प्रदर्शन करेंगी।

प्रदेश की पहचान बनीं 4 महिला खिलाड़ी
मप्र अण्डर 23 में चयनित हुई खिलाड़ी अनुष्का ने बताया कि टी-20 में 82 रन तक स्कोर मप्र टीम के लिए किया, अंडर-16, अंडर-19 खेल चुकी है, अब अंडर-23 में चयनित हुई हैं। उप कप्तान बनने का अवसर इसलिए मिला, क्योंकि वह क्रिकेट की बारीकियां से अवगत हैं। उनके निर्णय लेने की क्षमता अन्य खिलाडिय़ों की तुलना में बेहतर आंकी गई है। वहीं कल्याणी, लेफ्ट हैंड बैट्समैन हैं। और उन्होंने लगातार 6 घंटे की प्रैक्टिस और मेंटल एबिलिटी के साथ-साथ मेडिटेशन प्रक्रिया में शामिल होकर बेहतर प्रदर्शन किया। अंडर-19 में 46 रन का स्कोर कर चुकी है। यह बेहतर प्रदर्शन कर नेशनल का लक्ष्य बना रही हैं। संस्कृति गुप्ता ने बताया कि वह मध्य प्रदेश की अंडर-19 टीम की खिलाड़ी है, और लेफ्ट हैंड बैट्समैन होने के नाते उन्होंने बेहतर प्रदर्शन दिया है। चयनकर्ता ने उन्हें अंडर-23 के लिए भी चुना है, अब उनका लक्ष्य इंटरनेशनल मैच खेलने का है। मुस्कान ने बताया कि वह पहली बार अंडर- 23 में चुनी गई है। उनकी विशेषता है कि वह ऑलराउंडर है, लेकिन उन्होंने प्रैक्टिस मैच में अपना बेहतर प्रदर्शन दिया, इस वजह से चयनकर्ता ने इस नयी खिलाड़ी को अंडर- 23 के लिए चुना।

इनका कहना है-
श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर की महिला क्रिकेट अकादमी के लिए यह बहुत बड़ा अचीवमेंट है, कि पहली बार यहाँ से एक साथ चार खिलाडिय़ों का अंडर- 23 मप्र टीम के लिए चयन हुआ है, इन खिलाडयि़ों का प्रशिक्षण इंदौर में 25, 26 नवंबर को होगा और इसके बाद यह होने वाले बीसीसीआई के टूर्नामेंट में 10 से 21 दिसंबर के बीच प्रदर्शन करेंगे। यहां से चयनित होने पर चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा बनेंगी। जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे का भी इसमें बहुमूल्य योगदान है जिसके चलते यह उपलब्धि हासिल हो सकी।
अरूण सिंह
महिला क्रिकेट कोच
श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर, शिवपुरी

No comments:

Post a Comment