Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, November 8, 2023

2003 का मध्यप्रदेश अमावस्या था, तो भाजपा शासन में 2023 का प्रदेश पूर्णिमा है : देवेंद्र जैन


शहर के विभिन्न वार्डांे में भ्रमण कर जनसंपर्क व ली नुक्कड़ सभाऐं

शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन ने शहर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क व नुक्कड़ सभाएं ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था, सड़कें टूटी थीं, बिजली रहती नहीं थी। विकास के नाम पर कुछ नहीं और भ्रष्टाचार के नाम पर सब कुछ। 2003 का मध्यप्रदेश अगर अमावस्या था, तो भाजपा के शासन में 2023 का मध्यप्रदेश पूर्णिमा है। अब मध्यप्रदेश में अंधेरा नहीं है, बल्कि विकास का उजाला ही उजाला है। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन ने कहा कि कांग्रेस का मतलब है करप्शन, भ्रष्टाचार, अत्याचार, अनाचार, आपके हकों पर डाका। कांग्रेस जहां रहेगी वहां भ्रष्टाचार तो होना ही है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक सिक्के के दो पहलू हैं। दूसरी तरफ भाजपा का मतलब है आपकी तरक्की, आपका विकास, आपकी सरकार और आपके साथ प्रदेश को आगे बढ़ाना। इसलिए यह चुनाव विधायक बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि ये शिवपुरी को आने वाले समय में और तेजी से आगे बढ़ाने का चुनाव है। देवेंद्र जैन ने कहा कि क्या ऐसे झूठ बोलने वाले, घोटाले करने वालों को सत्ता में आने देना चाहिए? इस अवसर पर अन्य भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment