Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, November 20, 2023

वार्ड क्रं.10 के बूथ नं.49 पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने निभाया अपना दायित्व


शिवपुरी।
विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान हो इसे लेकर भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पुरानी शिवपुरी दीपा बंसल के द्वारा आगे आकर कार्य किया गया और स्वयं के द्वारा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रं.10 बूथ नंबर 49 पर जिम्मेदारी संभाली जहां महिलाओं को भाजपा के लिए मतदान करने का आह़्वान भी किया गया और स्वंय के द्वारा पोलिंग बूथ पर बैठकर महिला मोर्चा के रूप में चुनाव का जिम्मा भी संभाला। इस अवसर पर महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पुरानी शिवपुरी दीपा बंसल ने भाजपा की ओर से एजेंट की जिम्मेदारी संभालीर और मतदान वाले दिन सुबह 7 से शाम 6 बजे तक उत्साह और ऊर्जा के साथ काम करती नजर आईं। बता दें कि शिवपुरी नगरपालिका क्षेत्र में कोई भी महिला एजेंट नहीं बनी, लेकिन दीपा बंसल ने उत्साह और पार्टी के प्रति वफादारी का परिचय देते हुए एजेंट बनने का साहस दिखाया जिसकी सभी ने सराहना की।

No comments:

Post a Comment