Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, October 15, 2023

शिवपुरी विधानसभा को लेकर कांग्रेस पार्टी के घोषित प्रत्याशी केपी सिंह आज लेंगे शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक


शिवपुरी-
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर शिवपुरी विधानसभा से घोषित कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री एवं पिछोर विधायक के पी सिंह आज सोमवार 16 अक्टूबर को शाम 6 बजे स्थानीय गुना नाका स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

       शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में शिवपुरी विधानसभा के लिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूर्व मंत्री एवं पिछोर विधायक के पी सिंह को शिवपुरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस घोषणा से कांग्रेसियों में हर्ष की लहर व्याप्त है और समस्त कांग्रेस के द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह के समर्थन में प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है और अब शिवपुरी विधानसभा में सभी शहर कांग्रेस जन मिलकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए बैठक का आयोजन शहर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस प्रत्याशी के पी सिंह के समर्थन में आयोजित की गई है जिसे मुख्य रूप से कांग्रेस प्रत्याशी के पी सिंह संबोधित करेंगे। सभी शहर कांग्रेस जनो से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गई है। इस दौरान शहर कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह का भव्य स्वागत भी शहर कांग्रेस के द्वारा किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment