Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, October 18, 2023

कोलारस विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ यादव ने किया चुनावी शंखनाद का आगाज


कोलारस, लुकवासा व बदरवास में कांग्रेस के चुनावी कार्यालयों का कांग्रेस प्रत्याशी व जिलाध्यक्ष ने किया भव्य शुभारंभ

शिवपुरी/कोलारस। मप्र विधानसभा चुनावों को लेकर कोलारस विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव के द्वारा अपनी चुनावी गतिविधियों और अन्य कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों पर तीन चुनावी कार्यालय की स्थापना की गई जिसका शुभारंभ क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर किया। इस अवसर पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। कांग्रेस से घोषित प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव और उनके पुत्र रामवीर यादव ने मिलकर कोलारस, लुकवासा और बदरवास में कांग्रेस पार्टी के चुनावी कार्यालयों का भव्य शुभारंभ देवी रूप कन्या से फीता कटवाकर किया। 

इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस के क्षेत्रीय दिग्गज नेता शामिल हुए। बैजनाथ सिंह यादव और रामवीर यादव उक्त तीनों चुनावी कार्यालयों के शुभारंभ की तैयारीयों को लेकर उम्मीदवारी घोषित होने के बाद से ही लगे हुए थे। कार्यालयों के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, संगठन मंत्री राजकुमार बंसल, कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, राजकुमार यादव एजवारा, ब्लॉक अध्यक्ष बदरवास राजकुमार यादव, रन्नौद ब्लॉक अध्यक्ष नत्थुराम केवट, हरवंश शर्मा, शंभू सिंह चितारा, कृपाल सिंह यादव, रामनिवास धाकड़, इंद्रसेन यादव बडेरा, गीता खटीक सत्तार कुरैशी, महेंद्र सिंह दाऊ, दीपक शिवहरे, सुमित यादव, राजू यादव, धर्मवीर यादव, विकास यादव, हलकैंया यादव, गंभीर यादव, हरदेव सिंह सरदार, संदीप सरदार, निष्चय भार्गव, मोहित यादव, राजाराम जाटव, गिरवर जाटव, नवल लोधी, सतीश धाकड़, सतीश धाकड़, आजाद वर्मा, घनश्याम पाठक सहित क्षेत्र के सभी दिग्गज कांग्रेस नेता शामिल हुए। कोलारस, लुकवासा और बदरवास में चुनावी कार्यालयों का शुभारंभ होने के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव का चुनाव प्रचार जोर पकडऩे लगा है।

No comments:

Post a Comment