Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, October 8, 2023

जो बूथ जीतता है वहीं चुनाव जीतता है : चुनाव प्रभारी व सांसद झारखण्ड निशिकांत दुबे


भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक हुई संपन्न

शिवपुरी। जो बूथ जीतता है वहीं चुनाव जीतता है हमें सिर्फ शिवपुरी विधानसभा की इन पांचो सीटों पर फोकस करना है अन्य जगह क्या हो रहा है कौन जीतेगा कौन हारेगा इस बारे में हमें चर्चा नहीं करनी है। कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है और कार्यकर्ताओं की वजह से भारतीय जनता पार्टी है। यह बात आज भाजपा कार्यालय पर आयोजित भाजपा की जिला बैठक में झारखंड के सांसद व जिला चुनाव प्रभारी निशिकांत दुबे ने मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि यह पार्टी बहुत बड़ी है अब सवाल यह है कि किसी को कुछ भी मिल सकता है छोटा कार्यकर्ता भाजपा में कुछ भी हो सकता है हम जितने भी वरिष्ठ लोग हैं उनके मन में नेतृत्व के प्रति भरोसा होना चाहिए। हम पार्टी के लिए काम करेंगे तो हमें कुछ ना कुछ मिलेगा अगर इसी सोच के साथ काम करेंगे तो फिर आपके नीचे वाले कार्यकर्ता उत्साह से काम करेंगे। कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला अध्यक्ष ने रखी और हुई गतिविधियों के बारे में निशिकांत दुबे को अवगत कराया। 

संचालन महामंत्री पृथ्वीराज जादौन ने व आभार उपाध्यक्ष ओमी जैन ने व्यक्त किया। बैठक में राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा, हरिहर शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश खटीक, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे, प्रहलाद भारती, सुशील रघुवंशी, युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अमित दुबे, माखनलाल राठौड़, महेंद्र यादव, शकुंतला खटीक, प्रदेश कर समिति सदस्य केशव सिंह, विजय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया, सह मीडिया प्रभारी शुभ्रा शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment