Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, October 14, 2023

आज से चलेगा मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान


शिवपुरी-
पत्रकार हितों में कार्य करने वाला प्रदेश का सतत कार्यरत संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 15 अक्टूबर 2023 से मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशन व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहताब सिंह तोमर, संभागीय अध्यक्ष डॉक्टर सर्वेश पुरोहित,  संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष राजू यादव (ग्वाल) के मार्गदर्शन में दिनांक 15/10/2023 को जिला अध्यक्ष नेपाल बघेल एवं जिला महासचिव अनुराग जैन के साथ मिलकर जिला इकाई शिवपुरी के द्वारा दोपहर 1 बजे स्थानीय तोमर होटल,एबी रोड सतनवाड़ा शिवपुरी पर सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 15 दिसम्बर तक जारी रहेगा। समस्त शिवपुरी जिले के पत्रकार साथियों से आह्वान किया गया है कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के दो माह तक चलने वाले सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन की सदस्यता लें और संगठन को सशक्त व मजबूत बनाने में अपना अहम योगदान दें।

No comments:

Post a Comment