Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, October 8, 2023

भाजपा मंडल रन्नौद की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक सम्पन्न


शिवपुरी/कोलारस
। भारतीय जनता पार्टी मंडल रन्नौद की संगठनात्मक महत्वपूर्ण बैठक विश्राम गृह रन्नौद मे रखी गई। सर्वप्रथम मां भारती एवं भारतीय जनपा पार्टी के पित्र पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ हुआ। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एवं कर्णीय कार्यो को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। मंडल के प्रत्येक वूथ पर मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बूथ प्रभारी बनाकर उनको कार्य की जिम्मेदारी सौंपी। 

भाजपा की इस महत्पूर्ण बैठक के प्रभारी के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे रहे। इस दौरान रन्नौद मंडल अध्यक्ष अवध बोहरे, मंडल प्रभारी हेमपाल सिंह दांगी, भगवत सिंह यादव, नरेन्द्र सिकरवार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रताप भानु जाट, विपिन शर्मा, उमेश शर्मा, जमुना प्रसाद कुशवाह, राजकुमार रजक, कौशल शर्मा, सुचिंद्र वोहरे, महेश खटीक, शिवराज सिंह पटेल, हरवीर धाकड़, मनोज ओझा, रामपाल लोधी, शिवकुमार लोधी, मोहन सिंह लोधी, सियाराम परिहार, नाती गुर्जर, गोलू शर्मा, भगवत गिरि, हल्के कुशवाह, धीरज सिंह जाट, रवि राय सहित ग्रामीण क्षेत्र से आए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment