Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, October 8, 2023

चौकी सुंदरकांड महा अनुष्ठान को लेकर जानकी सेना संगठन ने निकाली आह्वान यात्रा



28 अक्टूबर को शिवपुरी में होगा महा आयोजन,तैयारियां जोरों पर

शिवपुरी। विगत वर्ष 12 नवंबर 2022  को जिस अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के तत्वाधान में 30 हजार से अधिक लोगों द्वारा सुंदरकांड पढ़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। अब वही जानकी सेना संगठन के द्वारा शिवपुरी की पावन धरा पर 28 अक्टूबर को चौकी सुंदरकांड महाअनुष्ठान होने जा रहा है जिसकी तैयारियां पिछले लगभग दो महीने से जारी हैं। इस महाअनुष्ठान में 1100 जोड़े (पति-पत्नी) एक साथ एक स्थान पर चौकियों के समक्ष सुंदरकांड पढ़ेंगे। 

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि जानकी सेना संगठन पिछले कई वर्षों से लगातार बड़े आयोजन करता आ रहा है, इसी क्रम में इस बार हमारे संगठन के द्वारा चौकी सुंदरकांड महाअनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। हमारे द्वारा आचार संहिता का पूर्णतया नियम पालन करते हुए इस आयोजन को किया जाएगा, महा आयोजन में सम्मिलित होने के लिए हमारे द्वारा लगातार लोगों से आह्वान किया जा रहा है। 

इसी क्रम में हमारे द्वारा विगत दिवस एक आह्वान यात्रा निकाली गई थी जिसे शहर भर से अच्छा रिस्पांस मिला। 28 अक्टूबर का दिन अति विशेष दिन भी है, शरद पूर्णिमा और महर्षि वाल्मीकि जयंती के साथ ही चंद्र ग्रहण भी पडऩे वाला है शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान एक जप का कई हजार गुना फल मिलता है। आयोजन स्थल की रूपरेखा बताते हुए उन्होंने कहा कि इस आयोजन में महिलाएं लाल रंग की साड़ी में एवं पुरुष सफेद कुर्ता पजामा में उपस्थित रहेंगे। हमारा शिवपुरी जिले के अलावा पूरे प्रदेश भर के लोगों से भी करबद्ध निवेदन है कि वह इस महा आयोजन में आवश्यक रूप से सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठावे।

No comments:

Post a Comment