Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, October 15, 2023

अभा यादव महासभा की जिला बैठक आयोजित, कार्यकारिणी हुई गठित



कोलारस में रामचरण, करैरा में सूरजभान, बैराढ़ में नबाब सिंह व शिवपुरी नगर अध्यक्ष बने आकाश यादव

शिवपुरी- सामाजिक संगठन के रूप में अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश प्रधान महासचिव कल्याण सिंह यादव (बंटीभैया) की मौजूदगी में जिला बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्षता यादव महासभा जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह यादव (बांसखेड़ा) के द्वारा  की गई। बैठक में मुख्य रूप से यादव महासभा के कार्येां और समाज उत्थान पर प्रदेश प्रधान महासचिव कल्याण सिंह यादव के द्वारा अपना वक्तव्य दिया गया साथ ही आह्वान किया गया कि आगामी समय में मप्र में होने वाले विधानसभा चुनावों में शिवपुरी जिले में सामाजिक संगठन सशक्तिकरण का संदेश देते हुए अपने मत का सही उपयोग करें साथ ही आवश्यक रूप से हरेक व्यक्ति को मतदान करना सुनिश्चित किया जावे, 18 वर्ष से अधिक पुरूष-महिला मतदाताओं को अपना अमूल्य मत देना जरूरी है। 

इसके साथ ही समाज विकास को लेकर यादव महासभा की बैठक में जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें मुख्य रूप से शिवपुरी ग्रामीण जिला अध्यक्ष हंसराज यादव सरपंच, शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष मांची यादव, रामचरण यादव पहाड़ी वालों को कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष,  सूरजभान सिंह यादव सरपंच को करेरा ब्लॉक अध्यक्ष एवं नवाब सिंह यादव सरपंच को बैराड़ अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया इसके साथ ही केशव सिंह यादव अमरोड़ी युवा अध्यक्ष बैराड़ तहसील, भारत यादव भीमलठ युवा उपाध्यक्ष तहसील बैराड़, गोपाल यादव देवपुर, सतवीर  यादव बदरवास तहसील उपाध्यक्ष, राजेश यादव ईश्वरी तहसील उपाध्यक्ष बदरवास, पोहरी तहसील अध्यक्ष दरबार यादव, युवा अध्यक्ष पोहरी संजय यादव सरपंच बमरा, तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजाराम यादव पोहरी, दारा सिंह यादव ग्रामीण उपाध्यक्ष, एवं वरिष्ठ पत्रकार राजू यादव (ग्वाल)मीडिया प्रभारी, जिला प्रवक्ता राम यादव, वीरेंद्र यादव मचाकला प्रचार मंत्री, महेंद्र यादव प्रचार मंत्री,

 बलवीर सिंह यादव बरखेड़ा तहसील उपाध्यक्ष, पोहरी जगदीश यादव तहसील मीडिया प्रभारी पोहरी, हरिसिंह यादव जिला उपाध्यक्ष सटेरिया, शिवपुरी नगर अध्यक्ष आकाश यादव एवं बदरवास तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव फौजी, जिला उपाध्यक्ष बद्री यादव सरपंच, जिला उपाध्यक्ष चैन सिंह यादव रामगढ़ एवं जिला उपाध्यक्ष छनदीराम यादव करेरा का मनोनयन किया गया। सभी मनोनीति पदाधिकारियों को यादव महासभा के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं समाज की स्मारिका प्रदान करते हुए दायित्व सौंपा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment