Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, October 14, 2023

कृषि उपज मण्डी में आ रही 100 से 150 ट्रेक्टर-ट्रॉली व लोडिंग वाहन, 22 प्रकरण बनाकर वसूली 6 लाख से अधिक की राशि


गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 30 से 40 फीसदी राजस्व आय में हुई वृद्धि

शिवपुरी। कृषि उपज मंडी शिवपुरी में किसानों ने अपना भरोसा जताया है अपनी उपज का विक्रय करने के लिए मंडी आ रहे हैं, मंडी सचिव विश्वनाथ सिंह के अनुसार प्रत्येक दिन मंडी में 100 से 150 ट्रेक्टर ट्राली सहित लोडिंग वाहन के साथ-साथ अन्य माध्यमों से किसान अपनी उपज मंडी में बेचने के लिए आ रहे हैं। वहीं किसानों की सभी सुविधाओं का ध्यान मंडी रखा जा रहा है। यहां बताते हैं कि मंडी की आय में पिछले वर्ष की तुलना में 30 से 40 फिसदी तक की वृद्धि हुई है।

कृषि उपज मंडी सचिव विश्वनाथ सिंह ने बताया कि मंडी में आने वाले किसानों को साथ ही मंडी में पंजीकृत व्यापारी भी किसानों की तौल पर सही दाम दे रहे हैं, साथ ही सही तौल की जा रही है। फार्म ग्रेड एप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस एप से किसानों को दी जा रही है इस एफ के माध्यम से किसान अपनी उपज एप पर डाल सकता है और व्यापारी सीधे उस एप पर जाकर फसल का दाम लगाकर खरीदी कर सकता। मंडी सचिव विश्वनाथ सिंह ने बताया कि मंडी में आने वाले किसानों को इस एप की जानकारी दी जा रही है व किस तरह पंजीयन किया जाना है बताया जा रहा है।

मंडी सचिव के अनुसार इस बार मंडी में 22 प्रकरण मंडी बोर्ड द्वारा बनाए गए हैं जिनमें 6 लाख 14 हजार 181 रूपए की राशि बसूली गई है। इतना ही नहीं पिछले वर्ष मंडी की आय अप्रैल से सितम्बर माह तक 188861 रही थी लेकिन वर्ष अप्रैल 2023 से सितम्बर 2023 तक 240562 की वृद्धि हुई कुल मिलाकर शिवपुरी कृषि उपज मंडी में अभी 40-45 प्रतिशत आय की वृद्धि बताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment