Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, September 30, 2023

मप्र कांग्रेस धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ के अमिट पटैरिया बने जिलाध्यक्ष


शिवपुरी-
मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष माननीय कमलनाथ के नेतृत्व में पूर्व मंत्री एवं पिछोर विधायक केपी सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा के निर्देशानुसार कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान की अनुशंसा पर कांग्रेस पार्टी के नव युवा साथी अमित पटैरिया को मप्र कांग्रेस के धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष युग विभूति विदुषी ऋषा गोस्वामी के द्वारा की गई है। 

अपने इस मनोनयन पर अमित पटैरिया ने कांग्रेस पार्टी और धर्म-उत्सव प्रकोष्ठ को विश्वास दिलाया है कि वह दी गई जिम्मेदारी के प्रति पूर्ण निष्ठा और सेवा भाव से धर्म की रक्षा करेंगें साथ ही विभिन्न उत्सवों पर संगठन के माध्यम से दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्य भी करेंगें और शीघ्र ही अधिक से अधिक कांग्रेसजनों को जोड़कर धर्म-उत्सव प्रकोष्ठ  की कार्यकारिणी गठित कर संगठन को सशक्त बनाने का कार्य भी जिला शिवपुरी में किया जाएगा। इस अवसर पर अमित पटैरिया को मप्र कांग्रेस में धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने पर कांग्रेसजनों ने बधाईयां दी है। 

बधाई देने वालों में प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, संगठन मंत्री राजकुमार बंसल, वासित अली, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, साजिद विद्यार्थी, राजू गुर्जर, नलित पंडित, कार्यालय प्रभारी राजेश बिहारी पाठक, जिला प्रवक्ता राजकुमार शाक्य, महासचिव विजय चौकस, मोहसिन खान, शांतनु सिंह कुशवाह आदि शामिल है।

No comments:

Post a Comment