Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, May 15, 2023

सेवादल महिला कांग्रेस के द्वारा वार्ड क्रं.39 में चलाया नारी सम्मान अभियान




प्रदेश कार्य. अध्यक्ष सुश्री इंदु जैन ने स्वयं आगे आकर महिलाओं को बताए योजना के लाभ, फरवाए फार्म

शिवपुरी-मप्र में अब आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार आप सभी के अमूल्य मतदान से आने वाली है इसलिए आवश्यक है कि मप्र के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा अपने वचन पत्र के रूप में महिलाओ को आत्मनिर्भर और स्वावलबी बनाने के लिए नारी सम्मान योजना प्रारंभ की गई है जिसमें प्रत्येक महिला को हर महीने कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 1500 रूपये प्रति महीना व प्रति सिलेण्डर 500 रूपये प्रदान किया जाएगा ताकि महंगाई की मार से महिलाओं को राहत प्रदान की जा सके, इसलिए आगे आऐं और कांग्रेस पार्टी से जुड़कर इस योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही होने के लिए अपना फार्म जरूर भरें। 

नारी सम्मान के रूप में इस योजना को बता रही महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश कार्य. अध्यक्ष सुश्री इंदु जैन जो स्थानीय वार्ड क्रं.39 में नारी सम्मान अभियान का शुभारंभ करते हुए महिलाओं के फार्म भरवा रही थी। यहां सशक्त बेटी समृद्ध, नारी नारियों का सम्मान मध्यप्रदेश का अभिमान का संदेश भी महिला सेवादल कांग्रेस के द्वारा दिया गया। 

इस अवसर पर सुश्री इंदु जैन कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कॉंग्रेस महिला सेवा दल द्वारा सम्मान योजना हेतु सेवादल कांगे्रस की समन्वय समिति गठित की गई। जिसमें राजकुमारी जाटव महिला जिला अध्यक्ष, शिल्पी राठौर महासचिव, राजकुमारी खान प्रदेश सहसचिव, ज्योति धाकड़ जिला उपाध्यक्ष, हरीश खटीक सेवादल जिला अध्यक्ष, लक्ष्मी शाक्य जिला उपाध्यक्ष, नपा की नेता प्रतिपक्ष पार्षद श्रीमती शशि शर्मा, राजकुमारी शर्मा प्रदेश सहसचिव, शिवानी राय प्रदेश सचिव, अमन जाटव सभी इस समिति के सदस्य बने। सभी  साथी नारी सम्मान अभियान को सफल बनाने में कार्यरत रहे।

No comments:

Post a Comment